• Home>
  • Gallery»
  • Who is Yukti Thareja: हिंदी, तेलुगु और मलयालम इंडस्ट्री में बिखेरा जलवा, अब फर्जी 2 में लीड रोल में शाहिद के साथ आएंगी नजर, कौन हैं युक्ति थरेजा?

Who is Yukti Thareja: हिंदी, तेलुगु और मलयालम इंडस्ट्री में बिखेरा जलवा, अब फर्जी 2 में लीड रोल में शाहिद के साथ आएंगी नजर, कौन हैं युक्ति थरेजा?

Yukti Thareja Farzi 2 Lead Role: एक्ट्रेस युक्ति थरेजा फर्जी सीजन 2 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर शामिल हो रही हैं. उन्होंने इससे पहले ‘है जुनून! ड्रीम. डेयर. डोमिनेट’ और ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है. राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की जोड़ी द्वारा डायरेक्ट की गई यह क्राइम थ्रिलर अगले साल वापसी कर रही है. इसके पहले सीजन ने भारत के OTT सीन में बड़ी पहचान बनाई थी.


By: Sohail Rahman | Published: October 3, 2026 7:45:14 PM IST

कौन हैं युक्ति थरेजा? - Photo Gallery
1/7

कौन हैं युक्ति थरेजा?

युक्ति थरेजा एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हिंदी, तेलुगु और मलयालम मनोरंजन उद्योगों में काम किया है. उन्हें शुरुआत में 2021 में इमरान हाशमी के साथ जुबिन नौटियाल के वायरल म्यूजिक वीडियो ‘लुट गए’ में मुख्य अभिनेत्री के रूप में व्यापक राष्ट्रीय पहचान मिली, जिसे एक अरब से अधिक बार देखा गया.

बनाई अलग पहचान - Photo Gallery
2/7

बनाई अलग पहचान

उन्होंने 2017 में 'Oppo Delhi Times Fresh Face' जीतकर अपने करियर की शुरुआत की. बाद में 2019-2020 में रियलिटी शो 'MTV Supermodel of the Year' में फाइनलिस्ट के तौर पर चौथा स्थान हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई.

रंगाबली से की फिल्मी करियर की शुरुआत - Photo Gallery
3/7

रंगाबली से की फिल्मी करियर की शुरुआत

थरेजा ने टॉलीवुड में तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'रंगाबली' (2023) से फीमेल लीड के तौर पर अपने फीचर फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने मलयालम फिल्म मार्को (2024) में उन्नी मुकुंदन के साथ काम करके मलयालम सिनेमा में भी डेब्यू किया.

दिल्ली क्राइम में एसआई सिमरन का निभाया किरदार - Photo Gallery
4/7

दिल्ली क्राइम में एसआई सिमरन का निभाया किरदार

2025 में युक्ति ने डिजिटल स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने JioHotstar की सीरीज 'है जुनून!' में काम किया और नेटफ्लिक्स की 'दिल्ली क्राइम' के सीजन 3 में सिमरन मसीह का किरदार निभाया.

हरियाणा में हुआ जन्म - Photo Gallery
5/7

हरियाणा में हुआ जन्म

युक्ति थरेजा का जन्म 5 जनवरी 2002 को हरियाणा में हुआ था. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फुल-टाइम आने से पहले दिल्ली आ गई थीं, जहां उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

थरेजा ने किया कन्फर्म - Photo Gallery
6/7

थरेजा ने किया कन्फर्म

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए थरेजा ने पुष्टि की है कि वह इस शो का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि मैं ‘फर्जी सीजन 2’ में मुख्य महिला किरदार निभा रही हूं. इस सीजन में मैं अकेली मुख्य महिला किरदार हूं. मेरे सभी सीन शाहिद कपूर के साथ हैं.

कैसा है किरदार? - Photo Gallery
7/7

कैसा है किरदार?

उन्होंने आगे कहा कि मेरा किरदार एक निडर Gen-Z महिला का है जो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाती है. यह एक मजबूत और कई परतों वाला किरदार है जिसमें काफी गहराई है. मैंने अपने हिस्से की ज्यादातर शूटिंग पूरी कर ली है, बस 20% हिस्सा बाकी है और उम्मीद है कि यह सीजन 2027 के बीच में रिलीज होगा.