Subhashree Sahu: कौन हैं सुभाश्री साहू, लीक वीडियो को लेकर विवादों में रहीं, इंस्टाग्राम और यूट्यूब से कितनी कमाई करती हैं?
Subhashree Sahu: ओडिशा की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सुभाश्री साहू इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई. हालांकि, एक कथित वीडियो को लेकर वो काफी लंबे समय तक सुर्खियों में रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सुभाश्री साहू कौन हैं?
सुभाश्री साहू कौन हैं?
सुभाश्री साहू ओडिशा की एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर डांस वीडियो, लिप-सिंक क्लिप और शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट के लिए जानी जाती है. उन्होंने कम उम्र में ही सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया था और बाद में YouTube पर व्लॉगिंग भी शुरू की.
क्या था विवाद?
सुभाश्री साहू कथित वीडियो से जुड़े विवाद को लेकर काफी लंबे समय तक सुर्खियों में रही हैं. इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी लंबे समय तक चर्चा का बाजार गर्म रहा था. इसको लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनके नाम से शेयर किए गए वीडिया और फोटो या तो फेक थे या फिर उनकी सहमति के बिना शेयर किए गए थे.
कहां से होती हैं कमाई?
लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम पर सुभाश्री साहू के 1.6 मिलियन (16 लाख) फॉलोअर्स हैं. अनुमान है कि उनके लगभग 6 हजार पेड सब्सक्राइबर्स हैं. ये यूजर्स खास कंटेंट देखने के लिए हर महीने 399 रुपये का भुगतान करते हैं. इस आधार पर सिर्फ पेड सब्सक्रिप्सन से सुभाश्री की अनुमानित मासिक कमाई लगभग 23 लाख रुपये हैं. उनकी सालाना आया करीब 2.7 करोड़ रुपये हैं.
यूट्यूब से होती है कमाई
इंस्टाग्राम के अलावा सुभाश्री साहू ‘सुभाश्री साहू व्लॉग्स’ नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस चैनल पर लगभग 142,000 सब्सक्राइबर्स हैं और 130 से ज्यादा वीडियो मौजूद हैं. इन वीडियोज को अब तक 14.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
यूट्यूब में पेड मेंबरशिप का प्लान कितने का है?
यूट्यूब से उनकी अनुमानित मासिक आय लगभग 37 हजार रुपये है. इसके अलावा, चैनल पर पेड मेंबरशिप फीचर भी उपलब्ध है, जिसके प्लान 119 रुपये से 1,599 रुपये प्रति माह तक हैं. हालांकि, इन पेड मेंबरशिप प्लान में शामिल सब्सक्राइबर्स की संख्या के बारे में कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.
ब्रांड प्रमोशन से कितनी कमाई होती है?
सुभाश्री साहू की आय का एक बडडा हिस्सा ब्रांड प्रमोशन और पेड कोलैबोरेशन से आता है. हालांकि, ब्रांड डील्स से होने वाली कमाई की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है.