Shivaleeka Oberoi: दादा 1960 के दशक में थे प्रोड्यूसर, पति ने ‘दृश्यम 2’ को किया डायरेक्ट…कौन हैं शिवालिका ओबेरॉय, कैटरीना के ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
Shivaleeka Oberoi: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ट्रोलर्स का शिकार हो गईं. कैटरीना को उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और कई यूजर्स ने उनके लुक्स पर भद्दे कमेंट्स किए. अब एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय कैटरीना के सपोर्ट में उतरी हैं और बच्चे के जन्म के बाद एक्ट्रेस को बॉडी-शेम करने वाले ट्रोलर्स की आलोचना की है. ऐसे में आइए जानते हैं कि शिवालिका ओबेरॉय कौन हैं?
शिवालिका ओबेरॉय ने क्या कहा?
ट्रोलर्स की सोच पर सवाल उठाते हुए शिवालिका ने लिखा कि क्या हो गया है, इसका क्या मतलब है? यही तो मदरहुड (मातृत्व) है! बच्चे के जन्म के बाद रिकवरी ऐसी ही होती है, इसमें अच्छा, बुरा, ब्लोटिंग (सूजन), थकान और बाकी सब कुछ शामिल होता है.
शिवालिका ने आगे क्या कहा?
शिवालिका ने आगे कहा कि मदरहुड के ऐसे रूप को बढ़ावा देना बंद करें जो असल में होता ही नहीं है. पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई पोस्ट देखने के बाद.. यह सोचे बिना नहीं रह सकती कि यह सोच कितनी बेतुकी है!
कौन हैं शिवालिका ओबेरॉय?
शिवालिका ओबेरॉय एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं. उन्होंने 2019 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'ये साली आशिकी' में काम किया, जिसके लिए उन्हें 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला.
विद्युत जामवाल के साथ किया काम
इसके अलावा, शिवालिका ओबेरॉय ने विद्युत जामवाल के साथ एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘खुदा हाफिज’ (2020) और इसके सीक्वल ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2-अग्नि परीक्षा’ (2022) में नरगिस का किरदार निभाया है.
असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर किया काम
शिवालिका ने स्क्रीन पर एक्टिंग करने से पहले 'किक' (2014) और 'हाउसफुल 3' (2016) जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है.
मुंबई में हुआ जन्म
शिवालिका ओबेरॉय का जन्म 24 जुलाई, 1995 को मुंबई में हुआ है. अगर उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंग्लिश और साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है और अनुपम खेर के एक्टर प्रिपेयर्स में ट्रेनिंग ली है.
अभिषेक पाठक से की शादी
शिवालिका ओबेरॉय ने फरवरी 2023 में फिल्ममेकर अभिषेक पाठक से शादी की है और इस कपल के घर एक बेटी का जन्म हुआ है. अभिषेक पाठक की बात करें तो उन्होंने ‘दृश्यम 2’ को डायरेक्ट किया है. इसके अलावा, उन्होंने ‘उड़ता चमन’ को भी डायरेक्ट किया है. अभिषेक ने ‘प्यार का पंचनामा’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सेक्शन 375’ और ‘खुदा हाफिज’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है.
दादा थे प्रोड्यूसर
शिवालिका ओबेरॉय के दादा महावीर ओबेरॉय 1960 के दशक में प्रोड्यूसर थे, लेकिन जब उनके पिता 17 साल के थे, तभी उनका निधन हो गया था. मैं असल में अपने दादाजी से कभी नहीं मिली हूं. मैंने सिर्फ अपने माता-पिता से उनके फिल्म बनाने के किस्से सुने हैं. और वह भी तब, जब मैंने एक्टिंग में कदम रखा है. इसके अलावा, वो आगे कहती हैं कि उन्होंने फिल्मों में अपनी जगह पूरी तरह से अपने दम पर बनाई है और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते हुए आगे बढ़ी हैं.