• Home>
  • Gallery»
  • India Got Latent Season 2: पहले कंटेस्टेंट फिर पैनलिस्ट…कौन हैं शेरोन वर्मा, जिन्होंने अपनी कॉमेडी से समय रैना की बोलती कर दी बंद

India Got Latent Season 2: पहले कंटेस्टेंट फिर पैनलिस्ट…कौन हैं शेरोन वर्मा, जिन्होंने अपनी कॉमेडी से समय रैना की बोलती कर दी बंद

Who is Sharon Verma: मशहूर कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) अक्सर चर्चा में रहता है. इन दिनों इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के एपिसोड प्रसारित हो रहे हैं. कल यानी शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2 के पांचवें एपिसोड का प्रसारण हुआ. जिसमें शेरोन वर्मा ने अपनी हाजिरजवाबी और कॉमेडी से समय रैना की बोलती बंद कर दी. ऐसे में आइए जानते हैं कि शेरोन वर्मा कौन हैं?


By: Sohail Rahman | Published: August 29, 2026 5:07:01 PM IST

शेरोन वर्मा कौन हैं? - Photo Gallery
1/7

शेरोन वर्मा कौन हैं?

शेरोन वर्मा एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. जिन्होंने अपने आम जिंदगी से जुड़े और ऑब्जर्वेशनल ह्यूमर से अपनी पहचान बनाई है.

लेटेंट के पहले सीजन में थीं कंटेस्टेंट - Photo Gallery
2/7

लेटेंट के पहले सीजन में थीं कंटेस्टेंट

वह इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले सीजन में एक कंटेस्टेंट के तौर पर आईं थीं. जहां उन्होंने बिहार से होने के बारे में एक छोटा सा स्टैंड-अप एक्ट किया था.

काफी फेमस हुई - Photo Gallery
3/7

काफी फेमस हुई

इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले सीजन में अपने जोक की वजह से वो काफी फेमस हुई. कमजोर इंडिपेंडेंट महिला होने पर उनके मजेदार अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया और एपिसोड वायरल होने के बाद वो काफी फेमस हुई.

सीनियर क्रिएटिव एग्जीक्यूटिव के तौर पर किया काम - Photo Gallery
4/7

सीनियर क्रिएटिव एग्जीक्यूटिव के तौर पर किया काम

शेरोन वर्मा स्टैंड अप कॉमेडी में आने और अपनी ऑनलाइन पहचान बनाने से पहले शेरोन ने अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, डिज्नी + हॉटस्टार और द रैबिट होल में सीनियर क्रिएटिव एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया था. उन्होंने हैशटैग ऑरेंज और उस्त्रा में कॉपीराइटर के तौर पर भी काम किया है.

समय रैना को कराया चुप - Photo Gallery
5/7

समय रैना को कराया चुप

शेरोन वर्मा इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के पांचवें एपिसोड में पैनलिस्ट के तौर पर शामिल हुई. इस दौरान उनकी रेसलर द ग्रेट खली से जुड़े मजाक से लेकर GPay के मजेदार जवाब इस एपिसोड की खास बातें रहीं, खासतक तब जब उन्होंने समय के मजाक को ही उसी पर पलट दिया. इस दौरान उन्होंने समय रैना को ऐसा जवाब दिया कि समय रैना निशब्द रह गए.

‘फ्री फिलिस्तीन’ के जोक को लेकर विवादों में रहीं - Photo Gallery
6/7

‘फ्री फिलिस्तीन’ के जोक को लेकर विवादों में रहीं

फ्री फिलिस्तान वाले मजाक को लेकर शेरोन वर्मा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. जिसकी वजह से ऑनलाइन विवाद खड़ा हो गया था. दरअसल, उन्होंने अपने एक स्टैंडअप कॉमेडियन के दौरान कहा था कि कवर क्या है ‘चल किचन में बर्तन धो’ और बायो में लिखा है ‘फ्री फिलिस्तीन’. किचन में थड़थड़ा रहे हैं लेकिन फिलिस्तिन को आजाद कराना है. इसके बाद वो कहती हुई नजर आती है कि मेरी कॉमेडी इजराइल से खतरनाक चल रही है. फिर वो कहती हैं कि ‘खुद के बर्तन नहीं हो रहे साइन-करेंगे फ्री फिलिस्तीन’. इस जोक्स के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

शेरोन वर्मा अपकमिंग टूर - Photo Gallery
7/7

शेरोन वर्मा अपकमिंग टूर

शेरोन वर्मा लगातार देश और विदेश के अलग-अलग हिस्सों में स्टैंड-अफ कॉमेडी शो करती हैं. सितंबर में ऑस्ट्रेलिया में अपना स्टैंड-अप कॉमेडी शो करने जा रही हैं. वह इस देश में पहली बार परफॉर्म करेंगी; उनके शो 3 सितंबर को एडिलेड, 4 सितंबर को मेलबर्न, 5 सितंबर को सिडनी और 6 सितंबर को ब्रिस्बेन में होंगे.