• Home>
  • Gallery»
  • Who is Ranvir Sachdeva: कौन हैं रणवीर सचदेवा? 8 साल की उम्र में AI जीनियस, इंडिया एआई समिट का सबसे छोटा स्पीकर

Who is Ranvir Sachdeva: कौन हैं रणवीर सचदेवा? 8 साल की उम्र में AI जीनियस, इंडिया एआई समिट का सबसे छोटा स्पीकर

Who is Ranvir Sachdeva: दिल्ली में हो रहा India AI Impact Summit 2026 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. लेकिन इस बार चर्चा का कारण  बड़े उद्योगपति या नोबेल विजेता नहीं, बल्कि एक आठ साल का बच्चा है. जिसकों लेकर हर तरफ बातचीत हो रही है. बच्चे का नाम रणवीर सिंह सचदेवा है. 8 साल की कम उम्र के बावजूत स्पीकर बनना अपने आप में बड़ी बात है. 

By: Preeti Rajput | Published: February 20, 2026 3:07:04 PM IST

Who is Ranvir Sachdeva: कौन हैं रणवीर सचदेवा? 8 साल की उम्र में AI जीनियस, इंडिया एआई समिट का सबसे छोटा स्पीकर - Photo Gallery
1/7

AI समिट के सबसे छोटे स्पीकर

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 16 से 21 फरवरी 2026 तक होने वाला है. इस समिट में रणवीर इस साल के सबसे कम उम्र के कीनोट स्पीकर हैं. उन्होंने यहां अपने भारतीय AI मॉडल के यूज के बारे में भी बात की.

Who is Ranvir Sachdeva: कौन हैं रणवीर सचदेवा? 8 साल की उम्र में AI जीनियस, इंडिया एआई समिट का सबसे छोटा स्पीकर - Photo Gallery
2/7

रणवीर ने क्या कहा?

रणवीर ने न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में कहा कि '“मुझे पक्का यकीन है कि AI आने वाली दुनिया में बहुत ज़रूरी होता जा रहा है. हमारी पीढ़ी आज जो बन रहा है उसे आकार देगी, और हम ही इसका भविष्य तय करेंगे. यह बहुत ज़रूरी है, और इसे आकार देने में हमारी अहम भूमिका है. यहां एक कीनोट स्पीकर के तौर पर, मैं पुरानी भारतीय सोच को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से जोड़ रहा हूं.

Who is Ranvir Sachdeva: कौन हैं रणवीर सचदेवा? 8 साल की उम्र में AI जीनियस, इंडिया एआई समिट का सबसे छोटा स्पीकर - Photo Gallery
3/7

AI को लेकर क्या बोले रणवीर?

रणवीर ने आगे कहा कि 'मैं यह भी चर्चा कर रहा हूं कि अलग-अलग देश AI बनाने के लिए अलग-अलग तरीके कैसे अपना रहे हैं. इसके अलावा, मैं हाल ही में रिलीज़ हुए भारतीय AI मॉडल का अपना यूज़ केस शेयर कर रहा हूं और यह भी कि मैं AI लिटरेसी को बढ़ावा देते हुए भारत की GDP में कैसे योगदान दे रहा हूं.'

Who is Ranvir Sachdeva: कौन हैं रणवीर सचदेवा? 8 साल की उम्र में AI जीनियस, इंडिया एआई समिट का सबसे छोटा स्पीकर - Photo Gallery
4/7

कौन है रणवीर सचदेवा?

बता दें कि, यह रणवीर का पहला ग्लोबल मंच नहीं है. बल्कि साल 2017 में जन्में रणवीर कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मौजूदगी पहले भी दर्ज करा चुके हैं. इससे पहले 7 साल की उम्र में रणवीर को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के AI फॉर गुड ग्लोबल समिट 2025 में कीनोट स्पीकर के रूप में बुलाया गया था. वहां पर उन्होंने एजेंट्स ऑफ चेंज: अ 7-ईयर-ओल्ड्स लेंस ऑन जनरेशन एआई फॉर गुड पर स्पीच दी थी. रणवीर ने वहां एआई के इस्तेमाल पर जोर दिया था.

Who is Ranvir Sachdeva: कौन हैं रणवीर सचदेवा? 8 साल की उम्र में AI जीनियस, इंडिया एआई समिट का सबसे छोटा स्पीकर - Photo Gallery
5/7

6 साल की उम्र में कई सर्टिफिकेट

रणवीर TEDx स्पीकर भी रह चुके हैं. उन्होंने 6 साल की उम्र में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर भी बात की थी. इसके बाद साल 2023 में उन्होंने रोबोटिक्स और एआई में सर्टिफिकेशन हासिल किया थी. उस समय वह इस सर्टिफिकेट को पाने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभोगी बने थे. उन्होंने 6 साल की उम्र में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के जनरल असेंबली सत्र में भी भाग लिया था.

Who is Ranvir Sachdeva: कौन हैं रणवीर सचदेवा? 8 साल की उम्र में AI जीनियस, इंडिया एआई समिट का सबसे छोटा स्पीकर - Photo Gallery
6/7

टिम कुक से हुई मुलाकात

2021 में रणवीर ने नासा के मार्स मिशन को सपोर्ट करने के लिए एक प्रोटोटाइप रॉकेट तैयार किया था. इस काम के लिए उन्हें नासा के जेट प्रोपल्शन लैबोरटरी से पहचान मिली. साल 2022 में उन्होंने ग्लोबल रीडिंग चैलेंज मेडल भी जीता था. साल 2023 में रणवीर की मुलाकात एप्पल के सीईओ टिम कुक से हुई. इस दौरान टिम कुक ने उन्हें एप्पल के वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फरेंस 2023 में शामिल होने का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया था.

Who is Ranvir Sachdeva: कौन हैं रणवीर सचदेवा? 8 साल की उम्र में AI जीनियस, इंडिया एआई समिट का सबसे छोटा स्पीकर - Photo Gallery
7/7

AI समिट में रणवीर का टॉपिक

AI इम्पैक्ट समिट 2026 में रणवीर का फोकस भारतीय प्राचीन दर्शन और आधुनिक AI टेक्नोलॉजी के बीच संबंध पर चर्चा करना है. उनके मुताबिक, AI का विकास सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि सोच और मूल्यों से भी जुड़ा होना चाहिए. हेल्थकेयर और AI लिटरेसी बढ़ाना उनके मुख्य मुद्दे हैं.