• Home>
  • Gallery»
  • कौन हैं प्रणीति शिंदे? खूबसूरती में बड़ी-बड़ी बॉलीवुड की हसीनाओं को पिलाती हैं पानी

कौन हैं प्रणीति शिंदे? खूबसूरती में बड़ी-बड़ी बॉलीवुड की हसीनाओं को पिलाती हैं पानी

Praniti Shinde Political Career: प्रणीति सुशीलकुमार शिंदे एक भारतीय राजनेता हैं जो महाराष्ट्र के सोलापुर लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा सांसद के तौर पर सेवा दे रही हैं. वह इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी की एक प्रमुख नेता हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रणीति शिंदे का राजनीतिक करियर कैसा रहा है? 


By: Sohail Rahman | Published: June 24, 2026 4:17:50 PM IST

कौन हैं प्रणीति शिंदे? - Photo Gallery
1/8

कौन हैं प्रणीति शिंदे?

प्रणीति शिंदे सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की सांसद हैं. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राज सतपुते को हराया था.

3 बार रह चुकीं विधायक - Photo Gallery
2/8

3 बार रह चुकीं विधायक

इससे पहले महाराष्ट्र में 3 बार विधायक भी रह चुकीं हैं. उन्होंने 2009 से लेकर 2024 तक सोलापुर सिटी सेंट्रल विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया.

सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं - Photo Gallery
3/8

सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं

इसके अलावा, उनकी एक पहचान यह भी हैं कि वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं. सुशील कुमार शिंदे देश के गृहमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. फिलहाल सुशील शिंदे ने राजनीति से सन्यास ले लिया है.

महज 28 साल की उम्र में बनी थीं विधायक - Photo Gallery
4/8

महज 28 साल की उम्र में बनी थीं विधायक

प्रणीति ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सोलापुर से ही की थी. महज 28 की उम्र में 2009 वह विधायक बनी थीं.

कहां से की पढ़ाई? - Photo Gallery
5/8

कहां से की पढ़ाई?

प्रणीति बचपन से ही एक होशियार स्टूडेंट्स रही हैं. तीन बहनों में एक प्रणीति ने सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई से बी.ए. किया है. जिसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, चर्चगेट से वकालत की पढ़ाई पूरी की है.

राहुल गांधी से जुड़ा नाम - Photo Gallery
6/8

राहुल गांधी से जुड़ा नाम

राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी की अफवाह भी उड़ी थी. इसके अलावा, प्रणीति शिंदे की खूबसूरती की खूब चर्चा होती है. तेलंगाना में रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में चर्चा का विषय बनी थीं.

प्रणीति शिंदे की नेटवर्थ - Photo Gallery
7/8

प्रणीति शिंदे की नेटवर्थ

2024 लोकसभा चुनाव में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रणीति सुशील कुमार शिंदे की कुल संपत्ति ₹6.6 करोड़ है और उन पर कोई देनदारी (लायबिलिटी) नहीं है.

प्रणीति शिंदे की सालाना आय - Photo Gallery
8/8

प्रणीति शिंदे की सालाना आय

इसके अलावा, प्रणीति सुशील कुमार शिंदे ने अपनी सालाना आय ₹47.2 लाख बताई है. उन्होंने अपने खिलाफ 3 लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी दी है, जिनमें से 3 मामले गंभीर किस्म के हैं.