• Home>
  • Gallery»
  • म्यूजिक वीडियो में काम करने के खिलाफ था परिवार, फिर भी नहीं मानी हार, कौन हैं कनिका मान जो अब BB 20 में मचाएंगी धमाल?

म्यूजिक वीडियो में काम करने के खिलाफ था परिवार, फिर भी नहीं मानी हार, कौन हैं कनिका मान जो अब BB 20 में मचाएंगी धमाल?

Bigg Boss 20 Kanika Mann: ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज शुरू हो गई है. जिसके बाद लगातार ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.  इस बीच एक्ट्रेस कनिका मान का नाम बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट के तौर पर उछाला जा रहा है. एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने कनिका मान से ‘बिग बॉस 20’ के लिए संपर्क किया था और एक्ट्रेस ने इस शो के लिए हामी भर दी है. बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स में एक्ट्रेस का नाम शामिल हो गया है. हालांकि, इसकी पुष्टि तभी हो पाएगी जब 6 सितंबर, 2026 को ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर होगा. इस सीजन के लिए उनका नाम सबसे बड़े नामों में से एक माना जा रहा है.


By: Sohail Rahman | Published: August 31, 2026 3:28:58 PM IST

खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजनल में लिया था हिस्सा - Photo Gallery
1/7

खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजनल में लिया था हिस्सा

32 वर्षीय कनिका मान ने बिग बॉस से पहले एक और रियलिटी शो में हिस्सा लिया था. उन्होंने पहले मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 12वें सीजन (2022) में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि वो ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई थीं.

'नागिन 7' में निभाया था राधिका का किरदार - Photo Gallery
2/7

'नागिन 7' में निभाया था राधिका का किरदार

कनिका मान छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल नागिन में भी काम कर चुकी हैं. उन्हें इसके सातवें सीजन यानी 'नागिन 7' में देखा गया था. इसमें उन्होंने राधिका नाम का किरदार निभाया था. इसमें उन्होंने इच्छाधारी ड्रैगन बनकर दर्शकों के बीच लोकप्रियता बटोरी थी.

किन सीरियल्स में आ चुकीं नजर - Photo Gallery
3/7

किन सीरियल्स में आ चुकीं नजर

कनिका मान 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा', 'चांद जलने लगा' और 'बढ़ो बहू' जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं.

पंजाबी सिनेमा में बिखेरा एक्टिंग का जलवा - Photo Gallery
4/7

पंजाबी सिनेमा में बिखेरा एक्टिंग का जलवा

कनिका मान ने पंजाबी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. कनिका मान ने साल 2017 की पंजाबी फिल्म 'रॉकी मेंटल' में सीरत नाम का किरदार निभाया था. वहीं साल 2018 में आई फिल्म 'दाना पानी' का भी वो हिस्सा थीं.

कौन हैं कनिका मान? - Photo Gallery
5/7

कौन हैं कनिका मान?

कनिका मान एक मशहूर भारतीय टेलीविजन एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिन्होंने अब तक हिंदी टेलीविजन और पंजाबी वीडियों में काम किया है. उन्हें Zee TV के ड्रामा सीरियल 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में गुड्डन जिंदल और गुड्डन बिड़ला के डबल रोल के किरदार से दर्शकों के बीच खूब पहचान बनाई है.

कनिका के परिवार वाले ज्यादा रूढ़िवादी थे - Photo Gallery
6/7

कनिका के परिवार वाले ज्यादा रूढ़िवादी थे

कनिका के परिवार वाले ज्यादा रूढ़िवादी थे. उन्हें स्कूल में एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं थी. जिसके बारे में उन्हें कहा जाता था कि इससे पढ़ाई से ध्यान भटक जाता है. उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा लगता था कि स्टेज पर जाने से, चाहे वह स्कूल असेंबली ही क्यों न हो, कॉन्फिडेंस बढ़ता है और धीरे-धीरे स्टेज का डर कम होता है. लेकिन उन्हें चिंता थी कि कहीं मुझे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना बहुत ज्यादा पसंद न आने लगे, जिसका मुझ पर बुरा असर पड़ सकता है. इन विचारों ने ही मुझे ज्यादा परेशान किया.

म्यूजिक वीडियो में काम करने के खिलाफ था परिवार - Photo Gallery
7/7

म्यूजिक वीडियो में काम करने के खिलाफ था परिवार

कनिका मान का परिवार नहीं चाहता था कि वो म्यूजिक वीडियो में काम करे, वो इसके सख्त खिलाफ थे. उन्होंने इस बारे में कहा था कि मेरा साथ देने वाला कोई नहीं था, इसलिए मुझे मजबूत और अडिग रहना पड़ा. मैंने कई बार चिट्ठियां भी लिखीं, जिनमें कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं सब संभाल लूंगी. मैं भागी नहीं, बल्कि अपनी बात पर डटी रही, भले ही मेरा परिवार इसके सख्त खिलाफ था. जब मैंने म्यूजिक वीडियो करने शुरू किए, खासकर 'रूह अफजा’ के समय तो वे पूरी तरह से इसके खिलाफ थे. वे मुझे लगातार कहते रहे कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए, लेकिन फिर भी मैंने अपने रास्ते पर चलने का फैसला किया.