• Home>
  • Gallery»
  • क्रिकेट छोड़ बनीं प्रेजेंटर… कौन है ये खूबसूरत महिला खिलाड़ी? बुमराह पर किया था गलत कमेंट, देखें PICS

क्रिकेट छोड़ बनीं प्रेजेंटर… कौन है ये खूबसूरत महिला खिलाड़ी? बुमराह पर किया था गलत कमेंट, देखें PICS

Who Is Isa Guha: आईपीएल 2026 के दौरान जितनी चर्चा खिलाड़ियों की हो रही है, उतनी ही चर्चाएं टीवी एंकर और प्रेजेंटर की भी चल रही है. इस सीजन कई टीवी एंकर और प्रेजेंटर ने अपने ग्लैमरस लुक्स और कातिलाना अंदाज से फैंस को दीवाना बनाया है. भारतीयों को अलावा विदेश के भी कई होस्ट और प्रेजेंटर ने आईपीएल में खूब नाम कमाया है. इसमें इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर ईसा गुहा का नाम भी शामिल है. हालांकि आईपीएल 2026 में काम नहीं कर रही हैं. इसके बावजूद फैंस उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. जानें कौन हैं ईसा गुहा…


By: Ankush Upadhayay | Published: May 18, 2026 7:11:51 PM IST

इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर ईसा गुहा. - Photo Gallery
1/8

कौन हैं ईसा गुहा?

ईसा गुहा (Isa Guha) इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज क्रिकेट हैं. वह दो बार इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं. उन्होंने 17 साल की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था.

पूर्व क्रिकेटर ईसा गुहा. - Photo Gallery
2/8

क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

ईसा गुहा दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने 2002 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. वह इंग्लैंड की ओर से खेलने वाली दक्षिण एशियाई मूल की महिला खिलाड़ी हैं. ईसा गुहा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं. उन्होंने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए.

ईसा गुहा स्पोर्ट्स प्रेजेंटर. - Photo Gallery
3/8

भारत की मूल निवासी हैं ईसा

इंग्लैंड की पू्र्व क्रिकेटर ईसा गुहा भारतीय मूल की खिलाड़ी हैं. उनके माता-पिता मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले थे, लेकिन बाद में यूनाइटेड किंगडम में जाकर बस गए.

ईसा गुहा स्पोर्ट्स प्रेजेंटर. - Photo Gallery
4/8

रिटायरमेंट के बाद बनीं प्रेजेंटर

ईसा गुहा ने साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया. इसके बाद उन्होंने खेल जगत में प्रेजेंटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई.

आईपीएल की पूर्व प्रेजेंटर ईसा गुहा. - Photo Gallery
5/8

IPL से मिली पहचान

ईसा गुहा को आईपीएल में होस्टिंग करने का मौका मिला. उन्होंने ITV और स्टार स्पोर्ट्स पर आईपीएल मैचों की मेजबानी की. इससे ईसा गुहा को बड़े स्तर पर पहचान मिली. आईपील में होस्टिंग के दौरान ईसा गुहा के बोल्ड स्टाइल और उनकी क्रिकेट की नॉलेज ने फैंस को ध्यान अपनी ओर खींचा.

इंग्लैंड की स्पोर्ट्स प्रेजेंटर ईसा गुहा. - Photo Gallery
6/8

अभी क्या कर रही ईसा गुहा?

वर्तमान में ईसा गुहा BBC Sport और ऑस्ट्रेलिया के Fox Cricket नेटवर्क के लिए प्रेजेंटर और कमेंटेटर के तौर पर काम कर रही हैं. ईसा गुहा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहती हैं. वह अक्सर दुनिया भर के क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ-साथ विंबलडन और ओलंपिक जैसे बड़े खेलों में भी होस्टिंग करती हैं.

जसप्रीत बुमराह पर ईसा गुहा का कमेंट. - Photo Gallery
7/8

बुमराह पर की थी नस्लीय टिप्पणी

ऑस्ट्रेलिया में मैच की मेजबानी के दौरान ईसा गुहा ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी कर दी थी. उन्होंने बुमराह को 'प्राइमेट' कहा, जिसका अर्थ नरवानर होता है. इस गलत टिप्पणी के लिए ईसा गुहा को मांगनी भी पड़ी थी.

ईसा गुहा का करियर. - Photo Gallery
8/8

ईसा गुहा का करियर

ईसा गुहा ने इंग्लैंड के लिए 8 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 29 विकेट चटकाए. इसके अलावा 83 वनडे मैचों में 101 अपने नाम किए. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में ईसा गुहा के नाम 18 विकेट दर्ज हैं. मौजूदा समय में ईसा गुहा 'टेक हर लीड' नाम की चैरिटी संस्था चलाती हैं, जो उभरती हुई महिला क्रिकेटरों की मदद करती है.