• Home>
  • Gallery»
  • 9 साल की उम्र में टीवी की दुनिया में रखा कदम, स्टंटवुमन मां से मिली प्रेरणा, कौन हैं अरिश्फा खान जो बिग बॉस 20 में मचाएगी धमाल?

9 साल की उम्र में टीवी की दुनिया में रखा कदम, स्टंटवुमन मां से मिली प्रेरणा, कौन हैं अरिश्फा खान जो बिग बॉस 20 में मचाएगी धमाल?

Arishfa Khan Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. जिसको लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इस रियलिटी शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर, 2026 को होगा. हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड के सुपरस्टार सुपर स्टार और भाईजान सलमान खान इस शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे. इस शो का प्रसारण कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा. इस शो के एलान के बाद से ही इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की चर्चा शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक रिया अहीर, लव गिल, अरिश्फा खान और ईशा रिखी के शामिल होने की चर्चा हो रही है. हालांकि, बिग बॉस के इंस्टाग्राम पेज पर रिया अहीर और लव गिल के नाम को लेकर फैन्स से वोट करने की अपील की गई है. जिसे ज्यादा वोट मिलेगा उसे ही बिग बॉस के घर में एंट्री मिलेगी. इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिश्फा खान के भी बिग बॉस में जाने की संभावना है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अरिश्फा खान कौन हैं? 


By: Sohail Rahman | Published: August 29, 2026 8:44:03 PM IST

अरिश्फा खान कौन हैं? - Photo Gallery
1/7

अरिश्फा खान कौन हैं?

अरिश्फा खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली हैं. जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. इसके अलावा, अरिश्फा खान एक एक्ट्रेस भी हैं. उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है.

9 साल की उम्र में टीवी की दुनिया में रखा कदम - Photo Gallery
2/7

9 साल की उम्र में टीवी की दुनिया में रखा कदम

अरिश्फा खान के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने सिर्फ 9 साल की उम्र में टेलीविजन की दुनिया में कदम रख दिया था. उनका जन्म 3 अप्रैल, 2003 को हुआ है. अब वो 23 साल की हो गई हैं.

अरिश्फा खान के टीवी सीरियल्स - Photo Gallery
3/7

अरिश्फा खान के टीवी सीरियल्स

अरिश्फा खान ने 'छल-शह और मात', 'एक वीर की अरदास…वीरा' और 'जिनी और जूजू' जैसे शोज में अपने क्यूट और प्रभावशाली रोल्स से सभी का दिल जीत लिया.

2018 में मिला पहला लीड रोल - Photo Gallery
4/7

2018 में मिला पहला लीड रोल

2018 में उन्हें पहली लीड रोल ‘पापा बाय चांस’ में मिली, जिसे स्टार भारत पर टेलीकास्ट किया गया था. टीवी की दुनिया से निकलकर अरिश्फा खान ने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई है.

अरिश्फा खान इंस्टाग्राम फॉलोअर्स - Photo Gallery
5/7

अरिश्फा खान इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

अरिश्फा खान के इंस्टाग्राम पर 29.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा, यूट्यूब पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.

अरिश्फा की मां एक स्टंटवुमन थीं - Photo Gallery
6/7

अरिश्फा की मां एक स्टंटवुमन थीं

अरिश्फा खान ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां फिल्म इंडस्ट्री में स्टंटवुमन थीं और वही उन्हें अक्सर शूटिंग पर लेकर जाती थीं. वहीं से उनका एक्टिंग का सपना शुरू हुआ.

अरिश्फा खान ने कौन-कौन से टीवी शो में किए काम - Photo Gallery
7/7

अरिश्फा खान ने कौन-कौन से टीवी शो में किए काम

अरिश्फा खान ने पापा बाय चांस (2018), मेरी दुर्गा (2017-2018), गंगा (2015), ये है मोहब्बतें (2015), उतरन (2014-2015), जेनी और जूजू (2013-2014), एक वीर की अरदास...वीरा (2012-2013), छल - शह और मात (2012), विक्रम बेताल की रहस्य गाथा, बालवीर और क्राइम पेट्रोल/फियर फाइल्स में काम किया है. जिसमें अपने किरदार के दम पर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली है.