• Home>
  • Gallery»
  • ‘मैं यहां कपड़े उतारने…’ कौन हैं अभिरामी वेंकटचलम? जो सब्सक्राइबर्स की अजीबोगरीब मांग पर भड़क उठीं

‘मैं यहां कपड़े उतारने…’ कौन हैं अभिरामी वेंकटचलम? जो सब्सक्राइबर्स की अजीबोगरीब मांग पर भड़क उठीं

Abhirami Venkatachalam Profile: तमिल अभिनेत्री और मॉडल अभिरामी वेंकटचलम इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐसे में हर कोई जानता चाहता है कि आखिर यह अभिनेत्री कौन हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अचानक इसकी चर्चा क्यों शुरू हुई है. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिरामी की चर्चा उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल की वडह से हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अभिरामी वेंकटचलम कौन हैं?


By: Sohail Rahman | Published: May 3, 2026 1:55:30 PM IST

कौन हैं अभिरामी वेंकटचलम? - Photo Gallery
1/8

कौन हैं अभिरामी वेंकटचलम?

फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. उन्होंने मिस तमिलनाडु 2017 का खिताब जीता था और इसी जीत के बाद उन्हें पहचान मिली थी.

किन फिल्मों में किया काम? - Photo Gallery
2/8

किन फिल्मों में किया काम?

उन्होंने विजय देवरकोंडा की फिल्म NOTA और अजित कुमार के साथ नेरकोंडा पारवई फिल्म में काम किया है.

कंट्रोल ऑल्ट डिलीट वेब सीरीज में किया काम - Photo Gallery
3/8

कंट्रोल ऑल्ट डिलीट वेब सीरीज में किया काम

अभिरामी वेंकटचलम ने वेब सिरीज कंट्रोल ऑल्ट डिलीट में काम किया है. इसके अलावा, उन्होंने सन टीवी के टेलीविजन शो स्टार वॉर्स को होस्ट भी किया है.

अब क्यों आई चर्चा में? - Photo Gallery
4/8

अब क्यों आई चर्चा में?

दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर हाल ही में विशेष कंटेंट देने के लिए एक सब्सक्रिप्शन-आधारित पेज शुरू किया था. जिसमें फैन्स अजीबोगरीब मांग करने लगे.

अश्लील मांगों पर भड़की अभिनेत्री - Photo Gallery
5/8

अश्लील मांगों पर भड़की अभिनेत्री

सब्सक्रिप्शन आधारित प्लेटफॉर्म पर अश्लील मांगों की वजह से वो काफी गुस्सा हो गईं और एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पेज किसी एडल्ट वेबसाइट जैसा नहीं है.

मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई - Photo Gallery
6/8

मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई

एक्ट्रेस अभिरामी ने लिखा कि वे यहां अपनी क्रिएटिविटी और अनोखी तस्वीरों को शेयर करने के लिए आई हैं, न कि कपड़े उतारने या न्यूड फोटो देने के लिए.

बिना झिझक कर दें अनसब्सक्राइब - Photo Gallery
7/8

बिना झिझक कर दें अनसब्सक्राइब

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग यहां अश्लील कंटेंट की तलाश में हैं, वे बिना किसी झिझक के अनसब्सक्राइब कर सकते हैं.

अब तक कितने सब्सक्राइबर्स हैं? - Photo Gallery
8/8

अब तक कितने सब्सक्राइबर्स हैं?

एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए उन्होंने 399 रुपये प्रति महीने के शुल्क पर सब्सक्रिप्शन शुरू किया है. अभी तक इसे करीब 700 से अधिक लोगों ने सब्सक्राइब किया है. इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं.