WhatsApp यूज करते हैं तो हो जाइए सावधान! ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी; हमेशा के लिए बंद हो सकता है आपका अकाउंट
WhatsApp New Rules: WhatsApp आज करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. चैटिंग से लेकर ऑफिस के काम तक हर चीज इसके जरिए होती है. लेकिन अगर आप इसके नियमों का पालन नहीं करते, तो आपका अकाउंट अस्थायी ही नहीं, बल्कि हमेशा के लिए भी बैन हो सकता है. इसलिए इन जरूरी बातों को जानना बेहद जरूरी है.
भूलकर भी न करें GB WhatsApp का इस्तेमाल
अगर आप GB WhatsApp, WhatsApp Plus या किसी भी मॉडिफाइड ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए. ये WhatsApp के आधिकारिक ऐप नहीं हैं और इनके इस्तेमाल पर आपका अकाउंट बैन हो सकता है. साथ ही, ऐसे ऐप्स आपकी निजी जानकारी के लिए भी खतरा बन सकते हैं.
एक साथ बहुत ज्यादा मैसेज WhatsApp पर भेजना पड़ सकता है महंगा
कम समय में सैकड़ों लोगों को एक जैसा मैसेज भेजना WhatsApp की नजर में स्पैम माना जा सकता है. अगर कई लोग आपके नंबर को रिपोर्ट या ब्लॉक कर देते हैं, तो कंपनी आपके अकाउंट पर कार्रवाई कर सकती है.
WhatsApp पर फेक न्यूज फॉरवर्ड करने से पहले सोचें
बिना जांचे-परखे किसी भी खबर, अफवाह या वायरल मैसेज को आगे भेजना आपको मुश्किल में डाल सकता है. अगर कोई कंटेंट बार-बार रिपोर्ट होता है और नियमों का उल्लंघन करता है, तो WhatsApp आपके अकाउंट पर एक्शन ले सकता है.
WhatsApp पर आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करना पड़ सकता है भारी
हिंसा, नफरत फैलाने वाले संदेश, गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़ा कंटेंट या अशोभनीय सामग्री शेयर करना WhatsApp की पॉलिसी के खिलाफ है. ऐसे मामलों में अकाउंट बिना चेतावनी के भी बैन किया जा सकता है.
अनजान लोगों को WhatsApp से बार-बार मैसेज न करें
अगर आप ऐसे लोगों को लगातार मैसेज भेजते हैं, जिन्होंने आपका नंबर सेव नहीं किया है, तो वे आपको रिपोर्ट कर सकते हैं. लगातार शिकायतें मिलने पर WhatsApp आपके अकाउंट की जांच कर सकता है और उसे सीमित या बैन भी कर सकता है.
WhatsApp अकाउंट सुरक्षित रखना है तो अपनाएं ये आदतें
हमेशा Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किया गया आधिकारिक WhatsApp ही इस्तेमाल करें. किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें, फर्जी जानकारी शेयर न करें और WhatsApp के नियमों का पालन करें. यही तरीक आपके अकाउंट को सुरक्षित रखने और बिना रुकावट WhatsApp इस्तेमाल करने का सबसे आसान उपाय है.