किस धर्म को मानते हैं तैमूर और जेह? इंटरफेथ फैमिली में बड़े हुए सैफ अली खान ने किया सनसनीखेज खुलासा
Saif Ali Khan on Religion: सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर ने 2012 में इंटरफेथ मैरिज की थी. करीना से पहले सैफ की शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी, जो दूसरे धर्म से थीं. सैफ के माता-पिता शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान भी अलग-अलग धर्मों के हैं. इसलिए सैफ सभी धर्मों का बराबर सम्मान करते हैं. अब सैफ ने बताया है कि वह अपने छोटे बेटों तैमूर और जेह को धर्म के बारे में कैसे सिखाते हैं.
सैफ अली खान ने बच्चों को सिखाया भगवान एक ही हैं
सैफ अली खान ने वी द वीमेन के लंदन एडिशन में कहा मुझे बच्चों से इस बारे में बात करना अच्छा लगता है क्योंकि मैं खुद बहुत धार्मिक इंसान नहीं हूं. मेरी मां ने मुझे सिखाया, और अब मैं अपने बच्चों को सिखा रहा हूं, कि भगवान एक ही है, लेकिन उसके कई नाम हैं. आप अलग-अलग जगहों पर भगवान की पूजा करते हैं, और अगर आपका धर्म आपके आस-पास के लोगों के लिए प्यार और माफ करना सिखाता है, तो बस यही है.
सैफ अली खान ने स्कूल में होने वाली प्रार्थना का किस्सा सुनाया
सैफ ने आगे हंसते हुए कहा मैं चर्च और स्कूलों में बड़ा हुआ, जहां दिन की शुरुआत प्रार्थना से होती थी. मैंने यह कहकर बचने की कोशिश की कि मैं दूसरे धर्म से हूं, लेकिन फिर उन्होंने एक मौलवी को बुलाकर हमसे बात करने का इंतज़ाम किया. लेकिन वह ट्रिक काम नहीं आई.
मैं ज्यादातर ईसाई माहौल में बड़ा हुआ- सैफ अली खान
सैफ अली खान ने आगे कहा कि मैं ज़्यादातर ईसाई माहौल में बड़ा हुआ. हम क्रिसमस को दिवाली की तरह मनाते थे. मेरी परवरिश ऐसे ही हुई. मैंने इसके बारे में कभी गहराई से नहीं सोचा, क्योंकि यह सब आपके लिए नैचुरली होता है.
धर्म के बारे में सवाल पर तैमूर का क्या जवाब था?
सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ हाल ही में हुई बातचीत का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 9 साल के बेटे से पूछा धर्म और मेथडोलॉजी में क्या फ़र्क है? तैमूर ने जवाब दिया कि धर्म में, हम प्रार्थना करते हैं, और मेथडोलॉजी में, हम प्रार्थना नहीं करते. सैफ अपने बेटे के जवाब से काफी इम्प्रेस हुए.
धर्म से ज़्यादा स्पिरिचुअलिटी को महत्व
सैफ ने आगे कहा हम इन चीज़ों के बारे में लगातार बात करते हैं. मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी परवरिश ऐसे माहौल में हुई है. मेरी मां का इन चीज़ों को लेकर बहुत खुला नजरिया है. मेरी पत्नी भी वैसी ही हैं. यह धर्म से ज़्यादा स्पिरिचुअलिटी के बारे में है.
मिलजुलकर रहता है सैफ अली खान का पूरा परिवार
तैमूर और जेह के आलवा सैफ अली खान के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी है. दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू कर दिया है और अपनी-अपनी लाइफ में सेट है और पूरा परिवार मिलजुलकर रहता है.