• Home>
  • Gallery»
  • क्या UPI, NEFT, RTGS या IMPS से पैसे लेने या भेजने पर आ सकता है Income Tax का नोटिस? जानें क्या है नियम और प्रक्रिया

क्या UPI, NEFT, RTGS या IMPS से पैसे लेने या भेजने पर आ सकता है Income Tax का नोटिस? जानें क्या है नियम और प्रक्रिया

Income Tax Notice: आज के समय में डिजिटल पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. किराने की दुकान पर भुगतान करना हो, किसी दोस्त को पैसे भेजने हों, ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो या फिर बैंक खाते में कोई बड़ा अमाउंट क्यों न ट्रांसफर करना हो. ज्यादातर लोग पेमेंट को ऑनलाइन ही करना चाहते हैं.

By: Kunal Mishra | Published: August 3, 2026 6:11:05 PM IST

क्या UPI, NEFT, RTGS या IMPS से पैसे लेने या भेजने पर आ सकता है Income Tax का नोटिस? जानें क्या है नियम और प्रक्रिया - Photo Gallery
1/5

क्या ऑनलाइन पैसे भेजने पर नोटिस आ सकता है?

अगर आप UPI, NEFT, RTGS या IMPS के जरिए पैसा भेते हैं या फिर किसी से पैसे मंगवाते हैं तो ऐसे में इनकम टैक्स विभाग की ओर से आपके पास कोई नोटिस नहीं आएगा, लेकिन तब जब आपका लेन-देन पूरी तरह सही रहेगा और इसमें कोई गड़बड़ी नहीं रहेगी.

क्या UPI, NEFT, RTGS या IMPS से पैसे लेने या भेजने पर आ सकता है Income Tax का नोटिस? जानें क्या है नियम और प्रक्रिया - Photo Gallery
2/5

कब मांगी जा सकती है डिटेल?

कुछ मामलों में इनकम टैक्स विभाग की ओर से ऑनलाइन पेमेंट करने पर आपसे डिटेल भी मांगी जा सकती है. अगर किसी व्यक्ति के खाते में बार-बार बड़ी रकम आ रही है या उसके बैंक लेनदेन उसकी बताई गई इनकम आय से मेल नहीं खाती है तो विभाग आप,से डिटेल मांग सकता है.

क्या UPI, NEFT, RTGS या IMPS से पैसे लेने या भेजने पर आ सकता है Income Tax का नोटिस? जानें क्या है नियम और प्रक्रिया - Photo Gallery
3/5

क्या हर बड़े लेनदेन पर टैक्स नोटिस आता है?

ऐसा जरूरी नहीं कि बैंक या इनकम टैक्स विभाग द्वारा हर बड़े लेनदने पर आपके पास कोई नोटिस आ जाए, लेकिन अगर आपकी घोषित आय में कोई अंतर दिखाई दे रहा है तो संभव है कि आपको नोटिस मिल जाए.

क्या UPI, NEFT, RTGS या IMPS से पैसे लेने या भेजने पर आ सकता है Income Tax का नोटिस? जानें क्या है नियम और प्रक्रिया - Photo Gallery
4/5

बिजनेस करने वाले क्या करें?

अगर आप बिजनेस करते हैं तो UPI, IMPS, RTGS या NEFT के माध्यम से पेमेंट लेना-देना एक आम बात है. लेकिन, इसका आपको रिकॉर्ड रखना चाहिए. इसके लिए आपको इनकम टैक्स विभाग में सही जानकारी देनी चाहिए साथ ही बैंक स्टेटमेंट को भी सुरक्षित रखनी चाहिए.

क्या UPI, NEFT, RTGS या IMPS से पैसे लेने या भेजने पर आ सकता है Income Tax का नोटिस? जानें क्या है नियम और प्रक्रिया - Photo Gallery
5/5

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप नियमित रूप से डिजिटल भुगतान करते हैं, तो ऐसे में हमेशा अपने बैंक खाते से ही लेनदेन करें साथ ही साथ बिना किसी कारण के अमाउंट को किसी दूसरी जगह पर ट्रांसफर करने से बचें. इनकम टैक्स विभाग को सही जानकारी दें.