• Home>
  • Gallery»
  • Car Number Plate: नंबर प्लेट पर जमी मिट्टी पड़ सकती है भारी, अगर साफ नहीं दिखा वाहन का नंबर तो कट सकता है हजारों रुपये का चालान

Car Number Plate: नंबर प्लेट पर जमी मिट्टी पड़ सकती है भारी, अगर साफ नहीं दिखा वाहन का नंबर तो कट सकता है हजारों रुपये का चालान

Car Number Plate: कार या बाइक चलाते समय ज्यादातर लोग इंजन, टायर, ब्रेक और माइलेज जैसी चीजों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन नंबर प्लेट की साफ-सफाई को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि, बारिश के मौसम के साथ ही अक्सर खराब सड़क पर ड्राइविंग करने से नंबर प्लेट भी गंदी हो जाती है.

.

By: Kunal Mishra | Published: August 2, 2026 7:56:52 PM IST

Car Number Plate: नंबर प्लेट पर जमी मिट्टी पड़ सकती है भारी, अगर साफ नहीं दिखा वाहन का नंबर तो कट सकता है हजारों रुपये का चालान - Photo Gallery
1/5

कितने का होगा चालान?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्सर कई अपराधी गाड़ी की नंबर प्लेट को छिपाकर अपराध भी करते हैं. ऐसे में नंबर प्लेट नहीं दिखाई देने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा इसे नियमों का उल्लंघन माना जाता है. ऐसे में पकड़े जाने पर 2 हजार रुपये का चालान भी काटा जा सकता है.

Car Number Plate: नंबर प्लेट पर जमी मिट्टी पड़ सकती है भारी, अगर साफ नहीं दिखा वाहन का नंबर तो कट सकता है हजारों रुपये का चालान - Photo Gallery
2/5

नंबर प्लेट साफ दिखना क्यों जरूरी?

नंबर प्लेट किसी भी वाहन की आधिकारिक पहचान होती है. देखा जाए तो किसी कानूनी जांच के दौरान वाहन की पहचान इसी के आधार पर की जाती है. अगर नंबर साफ दिखाई नहीं देता, तो जांच प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. इसलिए नंबर साफ दिखना जरूरी होता है.

Car Number Plate: नंबर प्लेट पर जमी मिट्टी पड़ सकती है भारी, अगर साफ नहीं दिखा वाहन का नंबर तो कट सकता है हजारों रुपये का चालान - Photo Gallery
3/5

कब हो सकती है कार्रवाई?

अगर नंबर प्लेट जानबूझकर ढकी गई हो, उस पर ऐसा कवर लगाया गया हो, जिससे नंबर छिप जाए, या वह इतनी गंदी हो कि सामान्य रूप से पढ़ी ही न जा सके, तो ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर सकती है.

Car Number Plate: नंबर प्लेट पर जमी मिट्टी पड़ सकती है भारी, अगर साफ नहीं दिखा वाहन का नंबर तो कट सकता है हजारों रुपये का चालान - Photo Gallery
4/5

हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट को रखें साफ

अगर आपके वाहन में हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगी है, तो उसकी रिफ्लेक्टिव सतह को साफ दिखाई देने चाहिए. उस पर किसी तरह का पेंट, स्टिकर या ऐसी चीज न लगाएं जिससे उसकी पहचान न की जा सके.

Car Number Plate: नंबर प्लेट पर जमी मिट्टी पड़ सकती है भारी, अगर साफ नहीं दिखा वाहन का नंबर तो कट सकता है हजारों रुपये का चालान - Photo Gallery
5/5

नियमित तौर पर रखें ध्यान

अगर आप ड्राइविंग करते हैं तो ऐसे में जरूरी है कि नियमिततौर पर आपको अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट का भी ध्यान रखना चाहिए. इसे आपको किसी गीले कपड़े से साफ करते रहना चाहिए, जिससे उसका धुंधलापन कम हो सके.