• Home>
  • Gallery»
  • क्या है भोजपुरी बवाल, जिसका 2 अगस्त से कलर्स और जियो हॉटस्टार पर होगा प्रसारण, कौन-कौन से कलाकार हो रहे शामिल?

क्या है भोजपुरी बवाल, जिसका 2 अगस्त से कलर्स और जियो हॉटस्टार पर होगा प्रसारण, कौन-कौन से कलाकार हो रहे शामिल?

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल एक भोजपुरी रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, जिसकी घोषणा 2026 में की गई थी. इसे भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई मशहूर कलाकारों को एक ही मंच पर लाने के लिए बनाया गया है.


By: Sohail Rahman | Published: July 25, 2026 12:52:02 PM IST

कब होगा इस शो का प्रीमियर? - Photo Gallery
1/6

कब होगा इस शो का प्रीमियर?

इस शो का प्रीमियर 2 अगस्त, 2026 को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर होने वाला है.

टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज - Photo Gallery
2/6

टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

प्रीमियर से पहले 23 जुलाई, 2026 को इस शो का ऑफिशियल टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था.

कौन-कौन होंगे शामिल? - Photo Gallery
3/6

कौन-कौन होंगे शामिल?

इस शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप जैसे कलाकार शामिल होंगे.

शो की थीम क्या है? - Photo Gallery
4/6

शो की थीम क्या है?

भोजपुरी बवाल में कई तरह के मजेदार टास्क, परफॉर्मेंस, कॉम्पिटिशन और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत शामिल होगी. हालांकि, सभी एपिसोड की पूरी जानकारी शो के प्रसारण के साथ ही सामने आएगी.

टाइटल ट्रैक में दिखा ये अंदाज - Photo Gallery
5/6

टाइटल ट्रैक में दिखा ये अंदाज

शो के टाइटल ट्रैक में देसी अंदाज और मॉर्डन म्यूजिक का मेल देखने को मिलता है. इसके वीडियो में रॉयल ऑक्शन थीम, स्पोर्ट्स बाइक्स, मशहूर लाल गमछा, रिक्शा और भोजपुरी संस्कृति को दिखाने वाले कई विजुअल्स शामिल हैं.

भोजपुरी कलाकारों का रियलिटी शो - Photo Gallery
6/6

भोजपुरी कलाकारों का रियलिटी शो

भोजपुरी बवाल पहली बार ऐसा मौका है, जब कई बड़े भोजपुरी कलाकार एक बड़े पैमाने के रियलिटी शो फॉर्मेट में एक साथ नजर आएंगे.