Weather Update 21 July 2026: UP-हिमाचल में रेड अलर्ट तो दिल्ली-NCR से लेकर बिहार-बंगाल तक होगी भारी बारिश? जानें अपने राज्यों का हाल
Weather Update 21 July 2026: पूर्वोत्तर और दक्षिण के अलावा उत्तर भारत के राज्यों में भी मॉनसून एक्टिव है. देश के कई राज्यों में मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में मॉनसून सक्रिय रहेगा. IMD ने मंगलवार (21 जुलाई, 2026) देश के 13 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में हो रही भारी बारिश के साथ भूस्खलन का भी खतरा जताया है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, मेघालय और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को हल्की बारिश होने के आसार हैं. मंगलवार को दिनभर अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा. कुल मिलाकर गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 21 से 26 जुलाई के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र सहित आसपास के जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और आसपास के जिलों में 21 से 25 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार में मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बिहार में 21 से 26 जुलाई के दौरान अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है. खासतौर से राजधानी पटना, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सिवान, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, बेगूसराय, खगड़िया और आसपास के जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
झारखंड में क्या होगी बारिश
झारखंड में मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को भारी बारिश का अलर्ट है. राज्य में 21 से 26 जुलाई तक व्यापक बारिश होने की संभावना है. IMD की ओर से राजधानी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को भारी बारिश का अलर्ट है.पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित अधिकांश जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को बारिश का अलर्ट जारी है. IMD के मुताबिक, राजस्थान में 21 से 26 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. इस दौरान आंधी, बिजली गिरने की भी संभावना है. मंगलवार को राजधानी जयपुर, जालौर, सिरोही, श्रीगंगानगर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, नागौर और हनुमानगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगी.
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है, जबकि नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं (65-70 किमी/घंटा) के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. यह मानसूनी गतिविधि 23 जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी.