• Home>
  • Gallery»
  • Vegan Diet वालों के लिए कमाल की रेसिपी! दूध नहीं, बल्कि इस बीज से घर पर बनाएं मुलायम पनीर

Vegan Diet वालों के लिए कमाल की रेसिपी! दूध नहीं, बल्कि इस बीज से घर पर बनाएं मुलायम पनीर

Watermelon Seed Paneer: अगर आपर Vegan Diet फॉलो करते हैं,  दूध से एलर्जी है या डेयरी प्रोडक्ट्स से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है. अब बिना दूध के भी घर पर मुलायम, स्वादिष्ट और पनीर जैसी टेक्सचर वाली डिश तैयार की जा सकती है. इसके लिए आपको सिर्फ तरबूज के बीज यानी मगज की जरूरत होगी. 


By: Shristi S | Published: July 3, 2026 11:50:08 PM IST

तरबूज के बीज का पनीर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? - Photo Gallery
1/6

तरबूज के बीज का पनीर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

तरबूज के बीज के पनीर बनाने के लिए आपको 2 कप तरबूज के छिले हुए बीज (मगज), 4 कप पानी, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी.

पनीर बनाने के लिए सबसे पहले बीज भिगोएं और पेस्ट बना लें - Photo Gallery
2/6

पनीर बनाने के लिए सबसे पहले बीज भिगोएं और पेस्ट बना लें

सबसे पहले 2 कप तरबूज के बीजों को अच्छी तरह धो लें और उन्हें लगभग 6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें. इससे बीज नरम हो जाएंगे और आसानी से पीस सकेंगे. भीगे हुए बीजों को एक बार फिर साफ पानी से धो लें. अब इन्हें 4 कप पानी के साथ मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें और स्मूद पेस्ट तैयार करें.

बीज के पेस्ट को गैस पर पकाएं - Photo Gallery
3/6

बीज के पेस्ट को गैस पर पकाएं

अब इस पेस्ट को एक बर्तन में कपड़े या छलनी की मदद से छान लें और गैस पर मध्यम आंच पर पकाना शुरू करें. कुछ ही देर में मिश्रण अपने आप गाढ़ा होने लगेगा और पानी अलग दिखाई देने लगेगा. इसे फाड़ने के लिए किसी नींबू या सिरके की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पकाएं हुए पेस्ट को सूती कपड़े में छानें - Photo Gallery
4/6

पकाएं हुए पेस्ट को सूती कपड़े में छानें

जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे और पानी अलग दिखने लगे, तब इसमें स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इससे स्वाद और भी बेहतर हो जाएगा अब तैयार पेस्ट को एक साफ सूती कपड़े में डालकर छान लें. कपड़े की पोटली बनाकर अच्छी तरह निचोड़ें, ताकि अतिरिक्त पानी पूरी तरह निकल जाए.

पनीर की पोटली को प्लेट पर रख वजनदार चीज रखें - Photo Gallery
5/6

पनीर की पोटली को प्लेट पर रख वजनदार चीज रखें

पोटली को किसी प्लेट पर रखकर उसके ऊपर कोई भारी बर्तन या वजनदार चीज रख दें. इसे करीब 30 मिनट तक दबाकर रखें, ताकि मिश्रण अच्छी तरह सेट होकर पनीर जैसी शेप ले ले.

तैयार है आपका वीगन पनीर - Photo Gallery
6/6

तैयार है आपका वीगन पनीर

आधा घंटा पूरा होने के बाद पोटली खोलें. आपका तरबूज के बीच से बना मुलायम वीगन पनीर तैयार है. इसे मनचाहे आकार में काटें ओर भर्जी, करी, टिक्का या दूसरी पसंदीदा रेसिपी में इस्तेमाल करें.