• Home>
  • Gallery»
  • IPL 2026 का खिताब जीतते ही अनुष्का की बाहों में पहुंचे विराट; देखें RCB की जीत के बाद विरुष्का के 10 खूबसूरत पल

IPL 2026 का खिताब जीतते ही अनुष्का की बाहों में पहुंचे विराट; देखें RCB की जीत के बाद विरुष्का के 10 खूबसूरत पल

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 का खिताब जीतकर IPL इतिहास में एक और अविस्मरणीय अध्याय लिख दिया. यह जीत यादगार रही. जश्न और भी खास हो गया जब विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ट्रॉफी के पास पोज देते नजर आए, जो उस रात के सबसे दिल छू लेने वाले पलों में से एक था. देखें आरसीबी की जीत के बाद विरुष्का की 10 तस्वीरें. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: June 1, 2026 10:50:14 AM IST

rcb winning moment ipl 2026 - Photo Gallery
1/10

विरुष्का के खूबसूरत पल

विराट और अनुष्का आरसीबी की शानदार जीत की खुशी में झूमते, मुस्कुराते और आनंदित होते नजर आ रहे हैं. आरसीबी की जर्सी पहने विराट ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए बेहद खुश दिख रहे थे.

IPL 2026 का खिताब जीतते ही अनुष्का की बाहों में पहुंचे विराट; देखें RCB की जीत के बाद विरुष्का के 10 खूबसूरत पल - Photo Gallery
2/10

विराट ने अनुष्का को कुछ यूं बुलाया

इस तस्वीर की बात की जाए तो ये बिल्कुल फिल्मी लग रही है. अनुष्का को बुलाने के लिए विराट उनका हाथ पकड़ते हुए अपनी ओर बुलाना चाहते हैं. फोटोग्राफर ने इस पल को बेहद खूबसूरत बना दिया.

rcb winning moment ipl 2026 - Photo Gallery
3/10

ट्रॉफी के साथ खुशी से झूमते दिखे विराट-अनुष्का

इस तस्वीर में अनुष्का ट्रॉफी के पास विराट के साथ पोज देते हुए बेहद खुशी से हंसती नजर आ रही हैं.

rcb winning moment ipl 2026 - Photo Gallery
4/10

जीत के बाद प्यारा पल

इस तस्वीर में विराट-अनुष्का विक्ट्री साइन बनाकर खुशी जाहिर करते हुए दिख रहे हैं.

rcb winning moment ipl 2026 - Photo Gallery
5/10

मुस्कुराती दिखीं अनुष्का शर्मा

अगर इस तस्वीर की बात की जाए तो इसमें अनुष्का शर्मा विराट को देखते हुए मुस्कुरा रही है. ये कैंडिड मूमेंट ने पल को बेहद ही खास बना दिया.

rcb winning moment ipl 2026 - Photo Gallery
6/10

अनुष्का शर्मा ने दिया फ्लाइंग किस

आईपीएल फाइनल के दौरान जब विराट ने अर्धशतक पूरा किया, तो अनुष्का शर्मा ने उन्हें दर्शक दीर्घा से फ्लाइंग किस किया. इसके जवाब में विराट में उन्हें फ्लाइंग किस किया. ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

rcb winning moment ipl 2026 - Photo Gallery
7/10

विराट-अनुष्का का खास पल

मैच खत्म होने के बाद विराट और अनुष्का मैदान पर साथ टहलते और जीत का जश्न मनाते नजर आए. ये तस्वीरें उनकी खुशी और भावनाओं को बखूबी दिखाती हैं. विराट के लिए यह पल और भी खास था, क्योंकि वह आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी का अहम हिस्सा रहे हैं.

rcb winning moment ipl 2026 - Photo Gallery
8/10

गुजरात को पांच विकेट से हराया

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराया. कोहली ने विजयी छक्का लगाकर 42 गेंदों पर 75 रन बनाकर नाबाद रहे.

rcb winning moment ipl 2026 - Photo Gallery
9/10

बेंगलुरु ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती

इस जीत के साथ बेंगलुरु ने पिछले साल ट्रॉफी के लिए लंबे इंतजार के बाद इस साल आईपीएल खिताब को बरकरार रखा.

rcb winning moment ipl 2026 - Photo Gallery
10/10

अनुष्का शर्मा की उपस्थिति ने बनाया खास

प्रशंसकों के लिए, अनुष्का की उपस्थिति ने जश्न को और भी खास बना दिया. उन्हें अक्सर अहम मैचों के दौरान विराट का समर्थन करते देखा गया है, और इस बार भी उनकी भावुक प्रतिक्रिया फाइनल के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गई.