Uorfi Javed: तू जाकर पता कर… फैजान अंसारी पर को उर्फी जावेद ने क्यों सुनाई खरी-खोटी? किस बात के लिए दिया खुला चैलेंज
Uorfi Javed On Faizan Ansari: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका फैशन नहीं, बल्कि उन पर लगा एक गंभीर आरोप है. दावा किया गया कि उन्होंने एक पॉलिटिकल ऑर्गनाइज़ेशन को सपोर्ट करने के लिए पैसे लिए. जैसे ही आरोप सामने आए, उर्फी ने एक वीडियो जारी करके न सिर्फ अपना बचाव किया, बल्कि आरोप लगाने वालों और खबर देने वाले मीडिया आउटलेट्स पर भी सवाल उठाए.
क्या है उर्फी जवेद के पैसों का मामला?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दावा किया कि उर्फी जावेद ने NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान CJP को सपोर्ट करने के लिए ₹1 लाख लिए थे. यह दावा सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया, जिससे इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई.
1 लाख वाली बात पर क्या बोलीं उर्फी जावेद?
आरोपों पर जवाब देते हुए, उर्फी ने पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हैरानी जताई और फिर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कहा गया कि उनके बारे में पहले भी कई झूठे दावे किए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाने वाले की क्रेडिबिलिटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके खिलाफ गलत जानकारी फैलाई जा रही है.
पहले पता करों एक रील का कितना चार्ज करती हूं- उर्फी
उर्फी जावेद ने कहा कि'चोमू, तू जा के पता कर मैं एक रील का कितना चार्ज करती हूं. मैं 1 लाख में एक रील डाल दूंगी और वो भी बिना किसी वजह के?' उन्होंने कहा कि ऐसे दावे बिना किसी आधार के किए जा रहे हैं.
मुझे कोई पैसा नहीं मिला, बल्कि नुकसान हुआ- उर्फी जावेद
उर्फी ने दावा किया कि इस विवाद के कारण उन्हें पैसे का नुकसान हुआ है. उनके अनुसार, CJP को पब्लिकली सपोर्ट करने के बाद कई ब्रांड्स ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया, जिससे उनकी कमाई पर असर पड़ा.
उर्फी जावेद ने मीडिया आउटलेट्स पर भी नाराज़गी जताई
उर्फी ने उस मीडिया रिपोर्ट पर भी सवाल उठाया जिसमें इन आरोपों का ज़िक्र था. उन्होंने कहा कि किसी भी दावे को पब्लिश करने से पहले उसकी असलियत और फैक्ट्स को वेरिफाई किया जाना चाहिए.
उर्फी का खुला चैलेंज
उर्फी जावेद ने साफ कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने CJP को सपोर्ट करने के लिए एक भी रुपया लिया है, तो वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स, जो उनकी कमाई का मुख्य सोर्स हैं, हमेशा के लिए बंद कर देंगी. फिलहाल, इन आरोपों को लेकर दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं, और इस मामले पर अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं.