• Home>
  • Gallery»
  • टीवी की कोमोलिका पहुंची थाईलैंड, 2 बच्चों की मां ने दिया बिकिनी लुक; फोटोज ने बनाया दीवाना

टीवी की कोमोलिका पहुंची थाईलैंड, 2 बच्चों की मां ने दिया बिकिनी लुक; फोटोज ने बनाया दीवाना

Urvashi Dholakia: टीवी की दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया 46 की उम्र में भी अपनी अदाओं से दर्शकों का ध्यान खींचती नजर आती हैं. एक्ट्रेस टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका की भूमिका से काफी चर्चित हुईं. इन दिनों अभिनेत्री का बिकिनी लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


By: Kamesh Dwivedi | Last Updated: May 6, 2026 1:34:49 PM IST

Urvashi Dholakia - Photo Gallery
1/7

थाईलैंड से सामने आई तस्वीर

उर्वशी ढोलकिया थाईलैंड में वेकेशन मनाने पहुंची. वहीं से उनकी बिकिनी लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इनमें वह चिल करती नजर आ रही हैं.

Urvashi Dholakia - Photo Gallery
2/7

बिकिनी तस्वीरों से मचाती हैं सनसनी

अभिनेत्री अक्सर अपनी बिकिनी लुक्स से लोगों को आकर्षित करती रहती हैं. इससे पहले भी अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा कर चुकी हैं.

Urvashi Dholakia - Photo Gallery
3/7

दिल्ली की रहने वाली हैं उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया का जन्म 9 जुलाई 1979 को हुआ था. वह दिल्ली की रहने वाली हैं. उनकी मां पंजाबी और दिवंगत पिता गुजराती थे. अभिनेत्री ने लगभग दो दशक पहले लोकप्रिय टेलीविजन शो 'कसौटी जिंदगी की' में खलनायिका के किरदार से प्रसिद्धि हासिल की.

Urvashi Dholakia - Photo Gallery
4/7

बचपन से ही मनोरंज जगत में रहा रुझान

उर्वशी ढोलकिया को टेलीविजन की दुनिया से हमेशा से ही लगाव रहा है. बचपन में वह अपनी मां, कौशल ढोलकिया से कहा करती थीं कि वह खुद टीवी शो में अभिनय करना चाहती हैं, न कि सिर्फ दूसरों को अभिनय करते देखना चाहती हैं.

Urvashi Dholakia - Photo Gallery
5/7

स्कूल के दौरान से ही करने लगी थीं एक्टिंग

उर्वशी ढोलकिया ने श्री अधिकारी ब्रदर्स (एसएबी) की फिल्म 'वक्त की रफ्तार' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. वह स्कूल से सीधे सेट पर जाया करती थीं और श्री अधिकारी उनसे कहते थे कि जैसे ही उर्वशी का शॉट खत्म हो, वह वापस जाकर अपना होमवर्क पूरा कर लें.

Urvashi Dholakia - Photo Gallery
6/7

16 साल में हुई शादी फिर बच्चे

उर्वशी ढोलकिया ने 16 साल की उम्र में शादी की और 17 साल की उम्र में उनके जुड़वां बेटे क्षितिज और सागर का जन्म हुआ.

Urvashi Dholakia - Photo Gallery
7/7

18 की उम्र में हुआ तलाक

उर्वशी ढोलकिया का 18 साल की उम्र में तलाक हो गया था. इस अलगाव ने उन्हें भावनात्मक रूप से बहुत आघात पहुँचाया, जिसके कारण उन्हें एक महीने तक एकांतवास में रहना पड़ा. उन्होंने दोबारा शादी नहीं की.