• Home>
  • Gallery»
  • Tower vs Desert Cooler: कौन सा कूलर रहेगा आपके लिए बेस्ट? किसमें मिलेगी ज्यादा कूलिंग, क्या है दोनों में अंतर

Tower vs Desert Cooler: कौन सा कूलर रहेगा आपके लिए बेस्ट? किसमें मिलेगी ज्यादा कूलिंग, क्या है दोनों में अंतर

Desert Cooler or Tower Cooler: गर्मियों के मौसम में अक्सर राहत पाने के लिए लोग ऐसी और कूलर का सहारा लेते हैं. गर्मियों में हर व्यक्ति ऐसी चलाकर बिजली का बिल अफॉर्ड नहीं कर सकता है. इसलिए बहुत से लोग कूलर का इस्तेमाल करते हैं. कूलर में भी आपको बहुत सारे विकल्प देखने के लिए मिल सकते हैं. बहुत से लोग Desert Cooler or Tower Cooler को लेकर कंफ्यूज रहते हैं.

दोनों में से कौन सा कूलर लेना ज्यादा सही रहेगा. अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में. 

By: Kunal Mishra | Published: May 6, 2026 6:21:07 PM IST

Tower vs Desert Cooler: कौन सा कूलर रहेगा आपके लिए बेस्ट? किसमें मिलेगी ज्यादा कूलिंग, क्या है दोनों में अंतर - Photo Gallery
1/6

दोनों में क्या है अंतर?

डिजर्ट और टावर कूलर में अंतर की बात करें तो दोनों ही कूलर में आपका माइनर या बेसिक सा फर्क देखने के लिए मिलता है. Tower Cooler एक छोटा और स्लिम कूलर है, जो आमतौर पर बहुत कम जगह लेता है. वहीं, Desert Cooler बड़ा और ज्यादा पावरफुल होता है.

Tower vs Desert Cooler: कौन सा कूलर रहेगा आपके लिए बेस्ट? किसमें मिलेगी ज्यादा कूलिंग, क्या है दोनों में अंतर - Photo Gallery
2/6

किससे बचेगा बिजली बिल?

देखा जाए तो टावर कूलर बिल बचाने के लिए ज्यादा किफायती माना जाता है. यह साइज में छोटा होने के साथ ही बिल की खपत को कम करता है. वहीं, डेजर्ट कूलर चलाने से आपका बिल ज्यादा आ सकता है.

Tower vs Desert Cooler: कौन सा कूलर रहेगा आपके लिए बेस्ट? किसमें मिलेगी ज्यादा कूलिंग, क्या है दोनों में अंतर - Photo Gallery
3/6

टावर कूलर के फायदे

टावर कूलर लगाना कई तरह से फायदेमंद हो सकता है. यह कूलर आसानी से मूव होने के साथ ही साथ बहुत कम आवाज करता है, जिससे आपको किसी तरह की डिस्टर्बेंस नहीं होती है. इसके साथ ही यह बहुत कम जगह लेता है.

Tower vs Desert Cooler: कौन सा कूलर रहेगा आपके लिए बेस्ट? किसमें मिलेगी ज्यादा कूलिंग, क्या है दोनों में अंतर - Photo Gallery
4/6

डेजर्ट कूलर के फायदे

डेजर्ट कूलर लेना भी काफी फायदेमंद हो सकता है. यह कूलर काफी पावरफुल होता है, जो कमरे या हॉल के लिए काफी अच्छा माना जाता है. टावर कूलर के मुकाबले यह कूलर आपको ज्यादा तेज हवा दे सकता है.

Tower vs Desert Cooler: कौन सा कूलर रहेगा आपके लिए बेस्ट? किसमें मिलेगी ज्यादा कूलिंग, क्या है दोनों में अंतर - Photo Gallery
5/6

किसे लेना रहेगा सही?

देखा जाए तो यह आपकी अपनी जरूरत पर निर्भर करता है कि आपको डेजर्ट या टावर कूलर कौन सा लेना चाहिए. अगर आपका कमरा छोटा है तो ऐसे में डेजर्ट कूलर लेना ज्यादा सही रहेगा. वहीं, बड़ी और खुली जगह के लिए डेजर्ट कूलर पपफेक्ट रहेगा.

Tower vs Desert Cooler: कौन सा कूलर रहेगा आपके लिए बेस्ट? किसमें मिलेगी ज्यादा कूलिंग, क्या है दोनों में अंतर - Photo Gallery
6/6

कूलिंग के मामले में कौन आगे?

कूलिंग की बात करें तो ऐसे में डेजर्ट कूलर लेना ज्यादा किफायती हो सकता है. दरअसल, इसमें बड़े कूलिंग पैड होते हैं, जो ज्यादा एयरफ्लो देते हैं. इसके अलावा कूलिंग को ज्यादा बनाए रखते हैं.