• Home>
  • Gallery»
  • रणबीर, विक्की या यश- सबकी छुट्टी तय; 2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर राज करने आ रहीं ये बॉलीवुड हसीनाएं, बिग स्क्रीन पर चलाएंगी अपना जादू!

रणबीर, विक्की या यश- सबकी छुट्टी तय; 2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर राज करने आ रहीं ये बॉलीवुड हसीनाएं, बिग स्क्रीन पर चलाएंगी अपना जादू!

भारतीय सिनेमा में इन दिनों एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां हमारी खूबसूरत और दमदार अभिनेत्रियां किसी भी मामले में मेल एक्टर्स से पीछे नहीं हैं. साल 2026 और 2027 का यह दौर पूरी तरह से फीमेल स्टार्स के नाम रहने वाला है, जो एक के बाद एक कई धमाकेदार और अलग जॉनर की फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पीरियड ड्रामा से लेकर खौफनाक हॉरर फ्रेंचाइजी और एक्शन से भरपूर गैंगस्टर फिल्मों तक, इन हसीनाओं के पास प्रोजेक्ट्स की लंबी कतार है. दर्शक भी यह देखने के लिए बेताब हैं कि इस बार परदे पर कौन किस पर भारी पड़ेगा. आइए जानते हैं कि इस रेस में आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, तमन्ना भाटिया, कियारा आडवाणी और जाह्नवी कपूर जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां कौन-कौन से धमाकेदार सरप्राइज लेकर आ रही हैं.


By: Kajal Jain | Published: August 6, 2026 12:49:44 PM IST

आलिया भट्ट - Photo Gallery
1/5

आलिया भट्ट

आलिया इस समय करियर के पीक पर हैं और उनके पास तीन बेहद अलग जॉनर की फिल्में हैं. वह संजय लीला भंसाली की मेगा-बजट फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वह बहुचर्चित हॉरर सीक्वल 'तुम्बाड 2' और ब्रह्मांड को आगे बढ़ाने वाली 'ब्रह्मास्त्र 2' में भी धमाल मचाएंगी.

श्रद्धा कपूर - Photo Gallery
2/5

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा के लिए 2026-27 का समय काफी रोमांचक होने वाला है. वह बायोपिक ड्रामा 'ईथा' में नजर आएंगी, जो दर्शकों को एक गंभीर कहानी से जोड़ेगी. वहीं दूसरी तरफ, वह सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म 'नागिन' में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

तमन्ना भाटिया - Photo Gallery
3/5

तमन्ना भाटिया

तमन्ना इस लिस्ट में सबसे ज्यादा रेंज दिखाने वाली एक्ट्रेस हैं. उनके पास हॉरर फ्रेंचाइजी 'रागिनी 3', लोक कथाओं पर आधारित थ्रिलर 'द व्वान - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ), रोहित शेट्टी की 'मारिया आईपीएस' (जॉन्र अब्राहम के साथ) और अजय देवगन की एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है.

कियारा आडवाणी - Photo Gallery
4/5

कियारा आडवाणी

कियारा यश की बहुचर्चित और भारी-भरकम बजट वाली पीरियड गैंगस्टर फिल्म 'टॉक्सिक' का अहम हिस्सा हैं. लगभग 600 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म साल की सबसे बड़ी सिनेमैटिक बेट मानी जा रही है, जिसमें कियारा बिल्कुल फ्रेश अवतार में दिखेंगी.

जाह्नवी कपूर - Photo Gallery
5/5

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी साल 2027 में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बनाए रखेंगी. वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ 'देवरा पार्ट 2' में नजर आएंगी. इसके अलावा टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य के साथ एक्शन थ्रिलर 'लग जा गले' में भी उनका दमदार अंदाज देखने को मिलेगा.