हॉरर सीरीज देखने के हैं शौकीन? ओटीटी पर मौजूद हैं ये 5 खौफनाक शो, देखकर कांप जाएगी रूह
Best Horror Web Series: बहुत से लोगों को हॉरर सीरीज देखने का काफी शौक होता है. वे वीकेंड पर या जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे कमरे की लाइट ऑफ करके अपने फोन और एलईडी पर हॉरर सीरीज लगाते हैं और बड़े चाव से देखते हैं. आज हम आपको ऐसी 5 वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको फुल सस्पेंस और थ्रिल के साथ ही डर का माहौल मिलेगा. इनकी कहानियां आपको अंत तक बांधे रहेंगी.
खौफ
सबसे पहले हम बात करेंगे खौफ की. इसका नाम ही अपने आप में काफी है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.4 रेटिंग मिली है. इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. ये सीरीज साल 2025 में रिलीज हुई थी. इस सीरीज में गर्ल्स हॉस्टल की कहानी है, जहां एक भूत का साया होता है. वहां मौजूद लड़कियां चाहकर भी हॉस्टल नहीं छोड़ पाती हैं. इस सीरीज में चुम दरांग भी थीं.
दहन: राकन का रहस्य
दहन: राकन का रहस्य जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है. इसे आईएम़डीबी पर 7.1 रेटिंग मिली है. ये साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस सीरीज में शिलासपुरा गांव की कहानी दिखाई गई है. यहां एक आईएएस ऑफिसर की पोस्टिंग होती है, जो अपने बेटे के साथ वहां पर रहने आती है, जहां कुछ अजीब घटनाएं घटित होती हैं.
धूता
धूता को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. इसे आईएमडीबी पर 7.7 रेटिंग मिली है. इसकी कहानी एक पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है. पत्रकार के साथ जो कुछ घटित होता है, वो पहले से ही अखबार में छप चुका होता है. जब इस रहस्य से पर्दा उठता है, तो सबके होश उड़ जाते हैं.
घूल
घूल को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. इसे आईएमडीबी पर 7 रेटिंग मिली है. इस सीरीज में मिलेट्री डिटेंशन सेंटर में एक नया कैदी आता है, तो वहां पर तूफान आ जाता है. वो अजीबोगरीब हरकतें करता है. इस सीरीज की कहानी राक्षस पर आधारित होती है.
भ्रम
भ्रम सीरीज को जी5 पर देखा जा सकता है. इसे आईएमडीबी पर 6.3 रेटिंग मिली है. इसकी कहानी अलीशा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. वो कार एक्सीडेंट के बाद अपनी बहन के घर शिमला में शिफ्ट हो जाती है, जहां उसके साथ अजीबोगरीब घटनाएं घटती हैं.