टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट
Top 10 most fifties in T20: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में कई बैट्समैन जमकर रन बना रहे हैं, जिसमें पथुम निसांका भी शामिल हैं. आज हम बताएंगे कि T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किन बैट्समैन ने सबसे ज़्यादा 10 फिफ्टी लगाई हैं. रिटायरमेंट के बाद भी विराट और रोहित का दबदबा कायम है.
विराट कोहली
भारत के पूर्व महान बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप पर हैं. विराट ने 33 T20 वर्ल्ड कप इनिंग्स में 15 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.
रोहित शर्मा
भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित ने 44 T20 वर्ल्ड कप इनिंग्स में 12 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के पूर्व बैट्समैन क्रिस गेल ने 31 T20 वर्ल्ड कप इनिंग्स में 9 फिफ्टी लगाई हैं.
डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 41 T20 वर्ल्ड कप इनिंग्स में 8 फिफ्टी लगाई हैं.
पथुम निसांका
श्रीलंका के स्टार बैट्समैन पथुम निसांका ने T20 वर्ल्ड कप में 22 इनिंग्स में सात हाफ सेंचुरी लगाई हैं.
महेला जयवर्धने
श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने T20 वर्ल्ड कप में 31 इनिंग में सात हाफ सेंचुरी बनाई हैं.
सूर्यकुमार यादव
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड कप में 21 इनिंग में छह हाफ सेंचुरी बनाई हैं.
तिलकरत्ने
श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने ने T20 वर्ल्ड कप में 34 इनिंग में छह फिफ्टी बनाई हैं.
जोस बटलर
इंग्लैंड के जोस बटलर ने T20 वर्ल्ड कप में 38 इनिंग में छह हाफ सेंचुरी बनाई हैं.
केएल राहुल
भारत के केएल राहुल ने T20 वर्ल्ड कप में 11 इनिंग में पांच फिफ्टी बनाई हैं.