• Home>
  • Gallery»
  • Aaj ka mausam 7 May 2026: 15 राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, तूफान भी मचाएगा तबाही; जानें अपने राज्यों का हाल

Aaj ka mausam 7 May 2026: 15 राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, तूफान भी मचाएगा तबाही; जानें अपने राज्यों का हाल

Aaj ka mausam 7 May 2026:  पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती संचरण के चलते उत्तर भारत के साथ देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और तूफान का सिलसिला जारी है. यही वजह है कि देश के अधिकतर राज्यों में लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं.  24 घंटे के दौरान यानी 7 और 8 मई को भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में 50 की स्पीड से आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चेतावनी है. इसके प्रभाव से 10 मई तक मौसम सुहावना रहेगा और गर्म हवाएं थमी रहेंगी.  उधर, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों पर गर्मी के बीच आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और बारिश का अलर्ट है. इससे यहां भी लोगों को राहत मिलेगी.


By: JP Yadav | Published: May 7, 2026 7:51:51 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/9

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में गुरुवार (07 मई, 2026) को आसमान साफ रहेगा. कुछ इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने के आसार कम हैं.

Weather in Uttar Pradesh - Photo Gallery
2/9

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम खराब चल रहा है. आंधी से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है. 7 मई को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है. राजधानी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और मेरठ में बादल छाए रहने और शाम में बूंदाबांदी होने की संभावना है.

weather in bihar - Photo Gallery
3/9

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार में पूरे सप्ताह मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. IMD के अलर्ट के अनुसार, 7 से 10 मई के बीच कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. राजधानी पटना के अलावा गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में हल्की बारिश होने का अलर्ट है.

weather in Uttarakhand - Photo Gallery
5/9

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में गुरुवार (7) और शुक्रवार (8 मई) को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. राजधानी देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली में के अलावा मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/9

हिमाचल में क्या होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार (07 मई, 2026) को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, मनाली, धर्मशाला और सोलन में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा अगले सप्ताह भी हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 मई को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू हो सकता है.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
7/9

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

गुरुवार को जयपुर, कोटा और उदयपुर में बादल और तेज हवा देखने को मिल सकती है जबकि जैसलमेर और बीकानेर में गर्म हवाएं परेशान कर सकती है.IMD के अनुसार, गुरुवार (07 मई, 2026) को पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर दिख सकता है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा 9 से 11 मई के बीच कुछ इलाकों में लू चल सकती है.

Weather in South India - Photo Gallery
8/9

दक्षिण के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कई दिनों तक दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम खराब रहेगा. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के तटीय हिस्सों के अलावा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में बादलों के गरजने के साथ समुद्री हवाएं चलेंगी. इस दौरान लगातार बारिश से हीटवेव का असर खत्म हो गया है.

Weather In North East - Photo Gallery
9/9

पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल

अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल, असम के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज तूफानी हवाएं और झमाझम बारिश का अलर्ट है.