Aaj ka mausam 6 May 2026: 24 घंटे कई राज्यों पर भारी, दिल्ली से तमिलनाडु तक कहां होगी बारिश, नोट करें अपने यहां का हाल
Aaj ka mausam 6 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. बुधवार (6 मई, 2026) को पश्चिम विक्षोभ के चलते दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 11 राज्यों में बारिश-आंधी होने का अलर्ट है. कई राज्यों में बुधवार को बारिश के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी की गई है.पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की बात करें तो यहां बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है. पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी तेज बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहेगा
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार (6 मई, 2026) को बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली में दिन के दौरान और शाम तक 6 मई को आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं.
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में बुधवार (6 मई, 2026) को भारी बारिश-तूफान का संकेत IMD की ओर से दिया गया है.पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, कुशीनगर, अमेठी, कानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में बारिश-आंधी की संभावना है. उधर, पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, नोएडा, मेरठ, मथुरा, आगरा में मौसम खराब रहेगा और बारिश होगी.
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार में बुधवार (6 मई, 2026) को राजधानी पटना, भागलपुर, सिवान, बक्सर, भोजपुर, भागलपुर, पूर्णिया, रोहतास, कैमूर, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, कटिहार और खगड़िया में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट है.
कैसा रहेगा झारखंड में मौसम
झारखंड में बुधवार (6 मई, 2026) को बारिश-आंधी की चेतावनी है. राज्य के धनबाद, बोकारो, रांची,गिरिडीह, दुमका, कोडरमा, पलामू में भारी बारिश होने की संभावना है.
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में बुधवार (6 मई, 2026) भारी बारिश और तूफान का अलर्ट का अलर्ट है. रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऋषिकेश में बुधवार को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है.
हिमाचल में क्या होगी बारिश
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बुधवार (6 मई, 2026) को राजधानी शिमला, ऊना, किन्नौर, मंडी, सोलन, सिरमौर,, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर में आंधी और बारिश का अलर्ट है.
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में बुधवार (6 मई, 2026) को जोधपुर, उदयपुर, जयपुर, हनुमानगढ़, भरतपुर, करौली, दौसा, सीकर, धौलपुर में मध्यम बारिश की चेतावनी है.
दक्षिण के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ भागों में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है, वहीं तटीय कर्नाटक और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
पूर्वोत्तर में क्या होगी बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की चेतावनी जारी है.