Aaj ka mausam 5 May 2026: 18 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट! जानें अपने राज्यों का हाल
Aaj ka mausam 5 May 2026: चक्रवाती संचरण और पश्चिम विक्षोभ के चलते देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. जहां एक ओर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, तमिलनाडु और केरल में मध्यम से लेकर भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार (5 मई, 2026) दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट है. कुल मिलाकर 18 राज्यों में मंगलवार को बारिश का अलर्ट है.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
दिल्ली-एनसीार में मंगलवार (5 May 2026) को आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से शाम तक हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है. न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. दिन के दौरान इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा
पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मंगलवार को प्रतापगढ़, बलरामपुर, बस्ती, आजमगढ़, कुशीनगर, अमेठी, कानपुर, जौनपुर प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं,
मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, बदायूं में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है. राजधानी लखनऊ में 5 मई को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार के पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी,अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, जमुई, बांका, रोहतास, कैमूर, गया, भागलपुर और कटिहार में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है जबकि राजधाी पटना में मंगलवार (5 मई, 2026) को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.
झारखंड में क्या होगी बारिश
बिहार से सटे झारखंड में मंगलवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं. इसके अलावा गिरिडीह, दुमका, देवघर, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. रांची में 5 मई को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है. मंगलवार (5 मई) को अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर,पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी है. राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगाै
पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन, कुल्लू, चंबा और हमीरपुर में मंगलवार (5 May 2026) को मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.
पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, मंगलवार (5 मई, 2026) को हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में मध्यम से लेकर भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. पंजाब और हरियाणा में इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है.
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मंगलवार को हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा, सीकर, जोधपुर, उदयपुर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है.
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट है जबकि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 मई तक हल्की से मध्यम बारिश बारिश होगी. इसके अलाव 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
दक्षिण भारत में मौसम का हाल
दक्षिण भारत में के केरल, माहे, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 5 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश और 30–50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. तमिलनाडु, केरल और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.