Aaj ka mausam 3 May 2026: दिल्ली से केरल तक, कहां होगी बारिश कहां बढ़ेगी गर्मी; यहां लें हर अपडेट
Aaj ka mausam 3 May 2026: उत्तर भारत के लोगों के लिए मई महीने की शुरुआत राहत के साथ हुई है. ज्यादातर देखा गया है कि मई महीने का आगमन भीषण गर्मी के साथ शुरू होता है. मई में तेज धूप और गर्मी दोनों का कहर देखने को मिलता है. इस साल मौसम का मिजाज बलदा हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके चलते उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. आने वाली 5 मई तक उत्तर भारत के राज्यों में कहीं धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि तपती गर्मी से राहत देने वाली है. अगर आप आने वाले दिनों में घूमने-फिरने का प्लान बन रहे हैं तो देश भर के मौसम का मिजाज जान लें.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार (3 मई, 2026) को दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम 27 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री रह सकता है. रविवार को दोपहर के दौरान दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाएंगे, जिसके बाद तेज आंधी और बारिश की संभावना है. रविवार को भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी है,
उत्तर प्रदेश का मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश का अलर्ट है, जबकि पश्चिमी यूपी में आंधी का असर अधिक रहेगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड का मौसम
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में रविवार (3 मई, 2026) को हल्की बारिश जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का अलर्ट है. उत्तराखंड में रविवार को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. वहीं, सोमवार और मंगलवार के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी है.
पंजाब-हरियाणा में मौसम का हाल
चक्रवाती संचरण के चलते पंजाब और हरियाणा में मौसम करवट ले रहा है. IMD के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. इसके चलते रविवार को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और गर्मी से राहत मिल सकती है.
हिमाचल प्रदेश में मौसम
पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर और सोलन में बारिश-तेज आंधी का अलर्ट जारी है. IMD के अलर्टव के मुताबिक, हिमाचल के जिलों में 3, 4 और 5 मई के बीच कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार (03 मई, 2026) को बिहार में दिन के समय उमस बनी रहेगी, लेकिन शाम या रात के दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.
झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
बिहार से सटे झारखंड राज्य में 3 से 7 मई के दौरान मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगीं, इसके चलते राजधानी रांची, बोकारो और धनबाद जैसे मध्य व पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. रविवार को राजधानी रांची में मौसम सुहावना रहेगा और तापमान 32-34 डिग्री के बीच बना रहेगा.
दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम
दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं. केरल, कर्नाटक में भी प्री-मॉनसून एक्टिव हो सकता है. रविवार को दोपहर बाद कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा. तमिलनाडु के नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, थेनी, दिंडीगुल, मदुरै, करूर और तिरुचिरापल्ली सहित कई जिलों में छिटपुट भारी वर्षा का पूर्वानुमान है.
पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल में अगले 5 दिनों तक मानसून जैसी स्थिति बनी रहेगी. यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तेज बारिश के चलते मौसम विभाग की ओर से लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है.
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत राजस्थान में कई स्थानों पर तेज आंधी आई और बारिश होने का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में रविवार को दोपहर बाद भी तेज आंधी एवं बारिश जारी रहने की संभावना है.