• Home>
  • Gallery»
  • Aaj ka mausam 11 May 2026: दिल्ली से चेन्नई तक होगी झमाझम बारिश, कहां-कहां आएगा तूफान; जानें देशभर के मौसम का हाल

Aaj ka mausam 11 May 2026: दिल्ली से चेन्नई तक होगी झमाझम बारिश, कहां-कहां आएगा तूफान; जानें देशभर के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 11 May 2026: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और चक्रवाती संचरण के चलते दिल्ली से लेकर चेन्नई तक के मौसम का मिजाज बिगड़ चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार (11 मई, 2026) को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब, हरियाणा और बिहार समेत उत्तराखंड में आंधी बारिश हो सकती है. देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम बिगड़ने वाला है, हालांकि, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में गर्मी में इजाफा होगा. राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है.


By: JP Yadav | Last Updated: May 11, 2026 1:15:23 PM IST

weather in bihar - Photo Gallery
3/10

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, सोमवार (11 मई, 2026) को बिहार के मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा,सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर बांका और जमुई में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

weather in Jharkhand - Photo Gallery
4/10

झारखंड में क्या होगी बारिश

झारखंड की राजधानी रांची के अलावा लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर और बोकारो सोमवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है.

weather in Uttarakhand - Photo Gallery
5/10

उत्तराखंड में कैसा है मौसम

उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौरागढ़ और चंपावत में सोमवार (11 मई, 2026) को भारी बारिश के साथ आंधी का भी येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/10

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड की राजधानी शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और ऊना में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
7/10

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव कम रहेगा, इसके चलते पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने हीटवेव अलर्ट जारी किया है. जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

South india Weather - Photo Gallery
8/10

दक्षिण के राज्यों में कैसा है आज मौसम

दक्षिण भारत के राज्यों में भी चक्रवाती परिसंचरण का असर है, इसके चलते तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है.