• Home>
  • Gallery»
  • Aaj ka Mausam 3 June 2026: 15 राज्यों में बदला मौसम, दिल्ली में हल्की तो असम में होगी तेज बारिश; यहां जानें अपने यहां का हाल

Aaj ka Mausam 3 June 2026: 15 राज्यों में बदला मौसम, दिल्ली में हल्की तो असम में होगी तेज बारिश; यहां जानें अपने यहां का हाल

Aaj ka Mausam 3 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती संचरण के चलते भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार (03 जून, 2025) को बारिश-आंधी को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक 3 जून को यूपी, बिहार के अलावा देशभर के 15 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी है. पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में बारिश के साथ 80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. खासतौर से पहाड़ी राज्यों में भी लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. ऐसे में धार्मिक यात्रा या फिर सामान्य यात्रा से पहले मौसम विभाग का नया अपडेट जरूर जान लें. कई राज्यों में बारिश के चलते भूस्खलन का भी खतरा है. 


By: JP Yadav | Published: June 3, 2026 7:38:39 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/10

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में बुधवार (03 जून, 2025) को मौसम सुहाना बना रहेगा. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सुबह 11 बजे से लेकर शाम तक हल्की बारिश हो सकती है.

Weather in Uttar Pradesh - Photo Gallery
2/10

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में बुधवार (03 जून, 2025) को बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा, मेरठ, आगरा, झांसी, जौनपुर, चंदौली, चित्रकूट, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

weather in bihar - Photo Gallery
3/10

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार में मौसम का मिलाजुला रंग नजर आ रहा है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 3 से 8 जून के दौरान बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 4 से 6 जून के बीच राज्य के कई जिलों में लू चलेगी. बुधवार (03 जून, 2025) कोपटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, बेगूसराय में गर्मी और कुछ स्थानों पर बारिश होगी.

weather in Jharkhand - Photo Gallery
4/10

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. 3 से 5 जून के दौरान राज्य के कई जिलों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी है. बुधवार (03 जून, 2025) को रांची, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग और पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है.

weather in Uttarakhand - Photo Gallery
5/10

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार (03 जून, 2025) को
राजधानी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी में बारिश होगी.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/10

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. मौसम विभाग ने बुधवार (03 जून, 2025) को शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन, ऊना में बारिश और बिजली गिरने अलर्ट जारी किया है. 3 से 5 जून तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
7/10

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में बुधवार (03 जून, 2025) को आंधी-बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 3 से 4 जून को बारिश होगी, जबकि पूर्वी राजस्थान में भी 5 जून तक बारिश होने का अलर्ट है. बुधवार को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, अलवर में आंधी-बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी है.

Weather in South India - Photo Gallery
8/10

दक्षिण के राज्यों में कैसा है आज मौसम

दक्षिण के राज्य केरल में बुधवार को सामान्य बारिश होगी, जबकि 4 जून को कन्नूर, वायनाड, कालीकट, मल्लपुरम, पालघाट, इडुक्की और एर्नाकुलम में मानसून की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, 4 जून को ही कन्याकुमारी, चेन्नई, कोयंबटूर, धर्मपुरी, कांचीपुरम, मदुरै, नामक्कल, नीलगिरि और रानीपेट में मानसून वाली भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है.

Weather In North East - Photo Gallery
9/10

पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल

असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का बुधवार (03 जून, 2025) को अलर्ट है. असम के तीनसुकिया, नागांव, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, कोकराझार, बारपेटा, माजुली, धुबरी, हैलाकांडी, होजाई और जोरहाट में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है.

Weather in punjab Haryana - Photo Gallery
10/10

पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल

पंजाब और हरियाणा में बुधवार (03 जून, 2025) को आंधी-बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब में 3 से 6 जून के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, बठिंडा, मोहाली, गुरदासपुर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. हरियाणा की बात करें तो 3 से 4 जून को आंधी-तूफान का भी अलर्ट है.