• Home>
  • Gallery»
  • Aaj ka mausam 2 June 2026: दिल्ली-एनसीआर में क्या होगी बारिश? कहां आएगी आंधी; यहां जानें अपने यहां का हाल

Aaj ka mausam 2 June 2026: दिल्ली-एनसीआर में क्या होगी बारिश? कहां आएगी आंधी; यहां जानें अपने यहां का हाल

Aaj ka mausam 2 June 2026: पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती संचरण और दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के एक्टिव होने के संभावना के बीच देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है. इसके प्रभाव के चलते उत्तर भारत में जहां बारिश  और आंधी के बाद गर्मी से राहत मिली है तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से भी  भीषण का असर कम हुआ है तो लू खत्म हो चुकी है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आगामी 5 जून तक दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा. मंगलवार (02 जून, 2026) को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल,  राजस्थान, मध्य प्रदेश,  गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. एक तरह सेदिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, इसके चलते बारिश होने की संभावना बरकरार है.


By: JP Yadav | Published: June 2, 2026 8:17:16 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/10

दिल्ली-एनसीआर में क्या आज होगी बारिश

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मंगलवार (02 जून, 2026) को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. एनसीआर में बादल छाए हुए हैं. दिन में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलेगी.

Weather in Uttar Pradesh - Photo Gallery
2/10

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली सटे यूपी में बारिश का दौर मंगलवार (02 जून, 2026) को जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी सहारनपुर, मेरठ, आगरा, कानपुर और अयोध्या सहित कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.

weather in bihar - Photo Gallery
3/10

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मंगलवार (02 जून, 2026) को राजधानी पटना, गया, रोहतास, नवादा, जमुई, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

weather in Jharkhand - Photo Gallery
4/10

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

बिहार से सटे झारखंड की राजधानी रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, गुमला और खूंटी सहित कई जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम सक्रिय रहेगा. मंगलवार (02 जून, 2026) झारखंड के कुछ जिलों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश होने का भी अलर्ट है.

weather in Uttarakhand - Photo Gallery
5/10

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड मंगलवार (02 जून, 2026) को मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/10

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर में मंगलवार (02 जून, 2026) को
मौसम खराब रह सकता है. यहां पर लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा बढ़ गया है. लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
7/10

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. गर्मी और लू का असर कम हुआ है. इस बीच मंगलवार (02 जून, 2026)
को श्रीगंगानगर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, अलवर, अजमेर और चित्तौड़गढ़ में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है.

Weather in South India - Photo Gallery
8/10

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण के राज्यों में शामिल केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में मंगलवार (02 जून, 2026) को अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण भारत में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल बन रही हैं.

Weather In North East - Photo Gallery
9/10

पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल

पूर्वोत्तर के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मेघालय में मंगलवार (02 जून, 2026) को भारी बारिश के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान कई जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की आशंका जताई गई है.

Weather in punjab Haryana - Photo Gallery
10/10

पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार (02 जून, 2026) को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा मंगलवार को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम में आ रहा यह बदलाव लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है.