Love Rashifal 4 August 2026: किसे सुनने को मिलेगा I LOVE YOU और किसका होगा ब्रेकअप, पढ़ें लव राशिफल
Love Rashifal 4 August 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार (4 अगस्त, 2026) को श्रवण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पड़ रही है. मंगलावर को रात 10 बजकर 4 मिनट तक षष्ठी तिथि रहेगी. वहीं, 4 अगस्त को शाम 7 बजकर 34 मिनट तक धृति योग रहेगा. यह भी जान लें कि मंगलवार को रात 9 बजकर 54 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा. मंगलवार को मंगला गौरी व्रत किया जाएगा. श्रवण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 4 अगस्त 2026 को रात 10 बजकर 4 मिनट तक रहेगी, जबकि धृति योग 4 अगस्त 2026 को शाम 7 बजकर 34 मिनट है. वहीं, रेवती नक्षत्र 4 अगस्त 2026 को रात 9 बजकर 54 मिनट तक है.
मेष दैनिक लव राशिफल
आपका पार्टनर आपके सामने अपने संबंध और भविष्य को लेकर चिंतित दिखाई देगा.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
आपका पार्टनर बहुत शानदार मूड में रहेगा.
मंगलवार का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
आपका पार्टनर अपने स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान दिखाई देगा.
ऐसे समय में आपको उनके साथ रहना बहुत जरूरी है.
कर्क दैनिक लव राशिफल
वह आपसे अपने रिश्ते के बारे में खुल कर बात करेगा.
वह आपको कोई बड़ा डिसीजन लेने के लिए बोल सकता है.
सिंह दैनिक लव राशिफल
परेशान लव पार्टनर को आपकी जरूरत है.
आपका साथ मंगलवार को आपको बहुत खुशी देगा.
इससे आपके रिश्तों में सुधार होगा.
कन्या दैनिक लव राशिफल
आपका पार्टनर आपसे गिफ्ट मांग सकता है.
उनके मांग की लिस्ट लंबी होने वाली है.
बजट के हिसाब से लव पार्टनर की बात मानें.
तुला दैनिक लव राशिफल
अपने पार्टनर की इच्छाओं को पूरा करने के लिए तैयार रहिए.
आपका पार्टनर आपके साथ अपनी हर बात मनवाने का प्रयास करेगा.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
आपका पार्टनर आपके लिए कुछ बातों को लेकर झूठा आरोप लगा सकता है.
संबंध को बचाने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें.
धनु दैनिक लव राशिफल
आपका साथी आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है यानी आई लव यू बोल सकता है.
मंगलवार का दिन मौसम के हिसाब से आपके लिए यानी दिन लव लाइफ के लए अच्छा रहेगा.
मकर दैनिक लव राशिफल
मंगलवार को आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
शाम को डिनर का प्लान बाहर किसी रेस्टोरेंट में बन सकता है.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
आपका लव पार्टनर आपके लिए कुछ उपहार ला सकता है.
वह आपके साथ मंगलवार को रोमांटिक मूड रहेगा.
मीन दैनिक लव राशिफल
मंगलवार को आपका लव पार्टनर आपसे किसी बात पर नाराज रह सकता है.
अपने पार्टनर की मन की बात को समझने का प्रयास करें.