Aaj ka Mausam 6 August: 25 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी? कहां-कहां मंडरा रहा बाढ़ का खतरा? IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट
Aaj ka Mausam 6 August: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मॉनसून के सक्रिय होने से बारिश हो रही है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorolgical Department) ने अगले 48 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर के अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है. पर्वतीय इलाकों में शामिल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के हिस्सों में भी गुरुवार को बारिश होने का अनुमान है. दक्षिण भारत में मूसलाधार वर्षा के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी संभव है, जबकि पश्चिमी घाट के साथ महाराष्ट्र और गुजरात के ज्यादातर भागों पर मौसमी गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार ( 6 अगस्त, 2026) को दिल्ली और एनसीआर के शहरों में बादल छाने के साथ बारिश होने का अलर्ट है. बारिश के चलते न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में गुरुवार ( 6 अगस्त, 2026) को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है. पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कानपुर, लखनऊ, अमेठी, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, बहराइच और कुशीनगर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार में गुरुवार ( 6 अगस्त, 2026) को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी है. गुरुवार को किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मधुबनी और पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.
झारखंड में क्या होगी बारिश
झारखंड में उत्तरी और मध्य जिलों में गुरुवार ( 6 अगस्त, 2026) को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवा और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा.
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में गुरुवार ( 6 अगस्त, 2026) को मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. राजधानी देहरादून, नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पिथौरागढ़ और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश गुरुवार ( 6 अगस्त, 2026) को भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बरकरार है. वहीं, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा, शिमला और हमीरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 10 अगस्त के बीच भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी या बेहद भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी 9 अगस्त तक बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
दक्षिण के राज्यों में कैसा है आज मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार ( 6 अगस्त, 2026) को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बादलों की गरज-चमक के साथ पानी बरसने की संभावना है.
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
पूर्वोत्तर में ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में गुरुवार ( 6 अगस्त, 2026) को बारिश का अलर्ट है.