• Home>
  • Gallery»
  • Aaj ka Mausam 5 August: दिल्ली से असम तक भारी बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में है बाढ़ का खतरा? IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Aaj ka Mausam 5 August: दिल्ली से असम तक भारी बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में है बाढ़ का खतरा? IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Aaj ka Mausam 5 August:  दिल्ली-एनसीआर समेत देश कई राज्यों में एक बार फिर से दक्षिण पश्चिम मॉनसून सक्रिय है, जिसके चलते कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है. पूर्वोत्तर के राज्य असम और पर्वतीय इलाकों के साथ दक्षिण भारत में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.  असम में ही लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. उत्तर भारत के कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं. शहरों में भी बारिश का पानी लोगों के लिए दिक्कत बढ़ा रहा है.  इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने बुधवार (5 अगस्त, 2026) को उत्तर भारत के 7 राज्यों तो पूर्वी भारत के 4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 

15 राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के अलावा, यूपी, बिहार, , गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.


By: JP Yadav | Last Updated: August 5, 2026 9:40:25 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/9

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के शहरों में बादल छाए हैं. दिनभर छाए काले बादलों के छाने से रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में बुधवार (05 अगस्त, 2026) को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का दौर जारी रहेगा.

Weather in Uttar Pradesh - Photo Gallery
2/9

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में मॉनसून की चाल काफी तेज है. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. यह सिलसिला 6 अगस्त तक रुक-रुक कर जारी रहने की उम्मीद है.

weather in bihar - Photo Gallery
3/9

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार की बात करें तो वहां स्थिति और भी संवेदनशील है. 5 अगस्त को राज्य के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या बढ़ सकती है.

weather in Jharkhand - Photo Gallery
4/9

झारखंड में क्या होगी बारिश

झारखंड में 5 अगस्त 2026 को मॉनसून सक्रिय है. राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई है.

weather in Uttarakhand - Photo Gallery
5/9

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड के बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में बुधवार को मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी स्तर की बारिश की संभावना है.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/9

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
7/9

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार (05 अगस्त, 2026) को राजस्थान के दौसा, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, कोटा और सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

Weather in South India - Photo Gallery
8/9

दक्षिण के राज्यों में कैसा है आज मौसम

दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और तटीय महाराष्ट्र में जमकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने केरल के 8 प्रमुख जिलों- जैसे पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्णाकुलम, वायनाड और कन्नूर में रेड अलर्ट घोषित किया है. इसके अलावा चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट और दो जिलों में येलो अलर्ट जारी है.

Weather in punjab Haryana - Photo Gallery
9/9

पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने पंजाब के पटियाला जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है. बुधवार को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, संगरूर और एसएएस नगर शामिल हैं, वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, कैथल और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट घोषित है.