Aaj ka Mausam 4 August: यूपी-बिहार में भारी बारिश तो दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, 19 राज्यों में होगी बरसात
Aaj ka Mausam 4 August: दिल्ली-NCR समेत देश भर में मौसम का मिजाज बदल गया है. एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार (04 अगस्त, 2026) को सुबह के दौरान ठीकठाक बारिश हुई. इसके चलते न्यूनतम और अधिकतम दोनों तरह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इस बीच पूर्वोत्तर के अलावा देश के कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने मंगलवार (4 अगस्त, 2026 ) को देश के 19 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
कहां-कहां होगी बारिश
पूर्वोत्तर के राज्यों में शामिल असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में IMD की ओर से अत्यधिक भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, बिहार, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी है.
(i) Isolated heavy to very heavy rainfall over Northeast and adjoining East India during next 7 days with isolated extremely heavy rainfall (≥ 21cm) over Arunachal Pradesh on 03rd and Assam & Meghalaya on 04th & 05th; over Sub-Himalayan West Bengal & Sikkim on 04th August.
(ii)… pic.twitter.com/bXUQCJsf8Y— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 3, 2026
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार (4 अगस्त) को बारिश का येलो अलर्ट जारी है. दिन के दौरान और शाम के समय भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में मंगलवार (4 अगस्त) को भारी बारिश की चेतावनी है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में 4,5 और 6 अगस्त को जबकि पूर्वी यूपी के जिलों में 4 से 7 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार में मंगलवार (4 अगस्त) को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी है. बिहार में 4 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान यानी 4 से 5 अगस्त तक करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
झारखंड में क्या होगी बारिश
झारखंड में मंगलवार (4 अगस्त 2026) को मॉनसून 2026 एक्टिव रहेगा. इसके चलते गरज-चमक, हल्की से भारी बारिश, और तेज हवाओं का अनुमान है.
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में भारी बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट है. उत्तराखंड में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में निचले इलाकों बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं.
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 4 से 9 अगस्त के दौरान व्यापक स्तर पर बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है.
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में मंगलवार (4 अगस्त 2026) को मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है. मंगलवार को जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा अन्य क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है.
पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल
पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट है. पंजाब और हरियाणा में 4 से 6 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से व्यापक बारिश होने का अनुमान है.