• Home>
  • Gallery»
  • Aaj ka Mausam 3 August: 75 की स्पीड से चलेगी हवा, बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने यहां का हाल

Aaj ka Mausam 3 August: 75 की स्पीड से चलेगी हवा, बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने यहां का हाल

Aaj ka Mausam 3 August:  दिल्ली-एनसीआर समेत देश भर में दक्षिण पश्चिम मॉनसून 2026 एक्टिव है, जिसके चलते कुछ जगहों पर जोरदार बारिश हो रही है. वहीं, उत्तर भारत में दिल्ली से लेकर बिहार तक मौसम शुष्क है और बारिश नहीं हो रही है. इस बीच पूर्वोत्तर और पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. खासतौर से असम और गुजरात में बाढ़ की स्थिति बन गई है. इसके चलते सेना को मोर्चा संभालना पड़ा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश के 22 राज्यों में भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है. कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है. 


By: JP Yadav | Last Updated: August 3, 2026 9:56:20 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/8

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली-NCR में सोमवार (3 अगस्त, 2026) को बादल छाए रहेंगे. दोपहर के दौरान कुछ जगहों पर एक-दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. जबकि 4 और 5 अगस्त को भी राजधानी में बादलों का डेरा रहेगा.

Weather in Uttar Pradesh - Photo Gallery
2/8

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में सोमवार (3 अगस्त, 2026) को लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, जौनपुर, वाराणसी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी 6 अगस्त तक बारिश होगी.

weather in bihar - Photo Gallery
3/8

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार में सोमवार (3 अगस्त, 2026) को बारिश होने का अलर्ट है. IMD के मुताबिक आगामी 8 अगस्त तक उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के साथ-साथ पूर्वी और पश्चिमी चंपारण तथा सारण में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. औरंगाबाद, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, गया, रोहतास, बांका, भागलपुर, जमुई और नवादा में 4 और 5 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है.

weather in Jharkhand - Photo Gallery
4/8

झारखंड में क्या होगी बारिश

झारखंड में सोमवार (3 अगस्त, 2026) को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। जबकि इस दौरान तेज हवा चलने का भी अनुमान है.

weather in Uttarakhand - Photo Gallery
5/8

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में सोमवार (3 अगस्त, 2026) को राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़, हल्दवानी समेत उत्तराखंड के कई जिलों में पूरे सप्ताह भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/8

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

हिमचाल प्रदेश में सोमवार ( 3 अगस्त, 2026) को चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीती, मंडी, शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम विभाग ने 3 से 8 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
7/8

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में सोमवार (3 अगस्त 2026) को मॉनसून की गतिशीलता में कमी आने लगी है, जिसके तहत तापमान अधिकतम 31°C और न्यूनतम 27°C के आसपास बना हुआ है, साथ ही कुछेक जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है.

Weather in punjab Haryana - Photo Gallery
8/8

पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल

पंजाब और हरियाणा में बारिश का अलर्ट है. पंजाब में 3 से 6 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. 3 और 4 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा में आगामी 7-8 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है.