• Home>
  • Gallery»
  • Aaj ka Mausam 2 August: कहां-कहां होगी बारिश? दिल्ली में क्या आज भी उमस करेगी परेशान, जानिए देश भर के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 2 August: कहां-कहां होगी बारिश? दिल्ली में क्या आज भी उमस करेगी परेशान, जानिए देश भर के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 2 August: दक्षिण पश्चिम मॉनसून के एक्टिव होने के चलते रविवार (02 अगस्त, 2026) को यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में लोगों को बिल्कुल सतर्क रहने के लिए कहा गया है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को देश के 12 राज्यों (यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल) में कई जगहों पर जोरदार बारिश होगी. 


By: JP Yadav | Published: August 2, 2026 8:27:05 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/8

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली-एनसीआर में रविवार (2 अगस्त, 2026) को मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 2 अगस्त को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. शाम तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

Weather in Uttar Pradesh - Photo Gallery
2/8

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में रविवार (2 अगस्त, 2026) को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है. गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, प्रयागराज और अयोध्या में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी कर दी गई है.

weather in bihar - Photo Gallery
3/8

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार में रविवार (2 अगस्त, 2026) को बारिश का येलो अलर्ट है. राज्य के गया, जहानाबाद, पटना, सारण, सिवान, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, बेगूसराय और भागलपुर में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

weather in Jharkhand - Photo Gallery
4/8

झारखंड में क्या होगी बारिश

झारखंड में रविवार (2 अगस्त, 2026) को बोकारो, पाकुड़, रांची, खूंटी, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, सरायकेला पलामू, लातेहार, रामगढ़ और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

weather in Uttarakhand - Photo Gallery
5/8

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में रविवार (2 अगस्त, 2026) को तूफानी बारिश की चेतावनी है. राज्य के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/8

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल में रविवार (2 अगस्त, 2026) को रविवार (2 अगस्त, 2026) को बारिश का अलर्ट है. राज्य के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में जोरदार बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
7/8

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में रविवार (2 अगस्त, 2026) को (2 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है. राजस्थान के टोंक, कोटा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, भिलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, कोटा, अजमेर और सीकर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

Weather in punjab Haryana - Photo Gallery
8/8

पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल

पंजाब और हरियाणा में रविवार (2 अगस्त, 2026) को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. पंजाब के पटियाला, अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला और संगरूर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.