Night Driving Tips: रात के अंधेरे में हाइवे पर सुरक्षित ड्राइविंग करने के लिए जरूर फॉलो करें ये आसान टिप्स, नहीं होगा कोई खतरा
Night Driving Tips: रात के समय हाईवे पर ड्राइविंग करना दिन के मुकाबले काफी अलग भी रहता है और देखा जाए तो कहीं न कहीं जोखिमभरा भी रहता है. रात के समय ड्राइविंग के दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. रात के समय अक्सर ज्यादा नींद आने के साथ ही थकान भी महसूस होती है.
हेडलाइट का सही तरीके से इस्तेमाल करें
रात में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए हेडलाइट सबसे अहम भूमिका निभाती है. अगर सड़क पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं है, तो हाई बीम का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन जैसे ही सामने से कोई वाहन आए, तुरंत लो बीम पर स्विच कर देना सही और सुरक्षित माना जाता है.
अन्य गाड़ियों से दूरी बनाए रखें
रात के समय विजिबिलिटी कम होने के कारण अचानक ब्रेक लगाने की नौबत कभी भी आ सकती है. इसलिए हमेशा आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखनी चाहिए. यह दूरी आपको अचानक ब्रेक लगने से बचाएगा. इसलिए आपको अन्य गाड़ियों से दूर रहना चाहिए.
नींद आने पर लें ब्रेक
लंबी दूरी की नाइट ड्राइव करने के दौरान सबसे बड़ा खतरा ड्राइवर की थकान और नींद होती है. अगर बार-बार जम्हाई आ रही हो, आंखें भारी लग रही हों या ध्यान भटकने लगे, तो ऐसे में गाड़ी चलाने के बजाय आपको किसी ढाबे पर रुककर ब्रेक लेना चाहिए.
विंडशील्ड और शीशों को रखें साफ
कार को चलाते समय हमेशा विंडशील्ड और शीशों को साफ रखना चाहिए. रात में गंदी विंडशील्ड पर सामने से आने वाली हेडलाइट की रोशनी ज्यादा फैलती है, जिससे सड़क साफ दिखाई नहीं देती है. इससे कई बार दुर्घटना भी हो सकती है.
ओवरटेक करने से बचें
रात में सामने से आने वाले वाहन की दूरी और स्पीड का सही अनुमान लगाना कठिन हो सकता है. कोई भी गाड़ी कहीं से भी निकल सकती है. इसलिए ओवरटेक केवल तभी करें जब सड़क पूरी तरह साफ दिखाई दे और पर्याप्त मिल सके.