500 साल पुराना खास नुस्खा! गर्मी और लू से बचाएगी केरल की ये पारंपरिक ड्रिंक; शरीर को अंदर से देगी राहत
Drink For Heatstroke: चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए खासपास का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. खासतौर पर गर्मियों में खानपान में ऐसी ड्रिंक्स को शामिल किया जाता है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकें. ऐसे में आज हम आपको कमाल की एक ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद खास ड्रिंक है. यह ड्रिंक केरल की 500 साल पुरानी ट्रेडिशनल ड्रिंक है, जिसे अनानास, आम और हरी मिर्च से बनाया जाता है. यह कोई ऐसी-वैसी ड्रिंक नहीं है, यह प्रोबायोटिक ड्रिंक से शरीर को ठंडक देना का काम करती है. साथ ही लू से बचाने में भी मददगार है. आइए जानते हैं किस तरह काम करती है ये ड्रिंक?
केरल की खास ड्रिंक
इस ड्रिंक की रेसिपी को सोशल मीडिया पर फूड ब्लॉगर हीना गुजराल ने शेयर किया था. यह शरीर को भीतर से ठंडक देने का काम करती है. गर्मियों में इसे पिया जाए तो शरीर को भीतर से ताजगी मिलती है.
ड्रिंक को बनाने की सामग्री
केरल की 500 साल पुरानी इसे रेसिपी को बनाने के लिए अनानास और छिलके समेत कच्चे आम को लेना होगा. इसके साथ हरी मिर्च, काला नमक, मिश्री, काली सरसों, पीले सरसों और रेड चिली फ्लेक्स की जरूरत होती है.
ड्रिंक बनाने की रेसिपी
ड्रिंक तैयार करने के लिए सबसे पहले अनानास और छिलके समेत कच्चे आम को छोटा-छोटा काट लें. फिर इसे एक जार में डालें और एक साथ सारी सामग्री मिला लें. अब किसी बर्तन में पानी उबालें और फिर ठंडा करने के लिए अलग रख दें. जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे फलों वाले जार में डाल दें.
24 से 48 घंटों तक करें फर्मेंट
इस जार में पानी भरकर टाइट से बंद कर दें. किचन काउंटर पर 24 से 48 घंटों के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें. साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आपको इसे फ्रिज में नहीं रखना है.
इन बातों का रखें खास ख्याल
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आयोडाइज्ड नमक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. क्योंकि, इससे फर्मेंटेशन की प्रक्रिया खराब हो सकती है. इसके बजाय काला नमक या सी सॉल्ट का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है.
ड्रिंक के क्या-क्या है फायदे?
इस तैयार ड्रिंक को पीने पर शरीर को प्रोबायोटिक्स, इलेक्ट्रोलाइट्स, डाइजेस्टिव सपोर्ट मिलता है. साथ ही शरीर को गर्मियों में भीतर से ठंडा रहता है और हाइड्रेशन देने में असरदार होता है.