• Home>
  • Gallery»
  • EV Car Battery Warranty में कौन सी चीजें कवर होती हैं और क्या नहीं? खराब होने पर कैसे और कहां कराएं चेंज

EV Car Battery Warranty में कौन सी चीजें कवर होती हैं और क्या नहीं? खराब होने पर कैसे और कहां कराएं चेंज

EV Car Battery Warranty: इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदते समय ज्यादातर लोग उसकी रेंज, चार्जिंग टाइम और कीमत पर ही ध्यान देना जरूरी समझते हैं. लेकिन, किसी भी इलेक्ट्रिक कार की जान या सबसे जरूरी पार्ट उसकी बैटरी को माना जाता है. अगर कार की बैटरी ठीक नहीं हो तो आपका कार लेना वैल्यू फॉर मनी नहीं माना जाता है. इसलिए बैटरी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

By: Kunal Mishra | Published: July 3, 2026 6:46:16 PM IST

EV Car Battery Warranty में कौन सी चीजें कवर होती हैं और क्या नहीं? खराब होने पर कैसे और कहां कराएं चेंज - Photo Gallery
1/5

क्या होती है EV बैटरी वारंटी?

EV बैटरी वारंटी को आसान शब्दों में समझें तो यह इलेक्ट्रिक कार में जो बैटरी लगी होती है कुछ समय तक इंश्योरेंस कंपनी द्वारा उसके खराब होने की वारंटी रहती है. अगर बैटरी खराब होती है तो ऐसे में इंश्योरेंस कंपनी द्वारा उसे बदल दिया जाता है या फिर ठीक कर दिया जाता है.

EV Car Battery Warranty में कौन सी चीजें कवर होती हैं और क्या नहीं? खराब होने पर कैसे और कहां कराएं चेंज - Photo Gallery
2/5

बैटरी वारंटी में क्या-क्या कवर होता है?

EV कार की बैटरी की वारंटी में अगर कोई तकनीकी खराबी आ जाए या फिर बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) से जुड़ी कोई समस्या हो तो ऐसे में कंपनी द्वारा यह कवर किया जाता है. इसके अलावा अगर बैटरी ठीक से काम नहीं कर रही है या उसकी क्षमता कम हो गई है तो भी कंपनी द्वारा यह कवर किया जाता है.

EV Car Battery Warranty में कौन सी चीजें कवर होती हैं और क्या नहीं? खराब होने पर कैसे और कहां कराएं चेंज - Photo Gallery
3/5

बैटरी वारंटी में क्या कवर नहीं होता है?

बैटरी वारंटी में कुछ चीजें कवर नहीं होती हैं जैसे अगर आप बैटरी को गलत तरीके से चार्ज करते हैं या फिर एक्सीडेंट के चलते कोई फीजिकल डैमेज होता है तो इसकी भी गारंटी कंपनी द्वारा नहीं ली जाती है. अगर आप बैटरी को किसी अनधिकृत जगह पर रिपेयर करते हैं तो यह कवर नहीं होगा.

EV Car Battery Warranty में कौन सी चीजें कवर होती हैं और क्या नहीं? खराब होने पर कैसे और कहां कराएं चेंज - Photo Gallery
4/5

कैसे करें Battery Warranty Claim?

अगर आप बैटरी वारंटी क्लेम करना चाहते हैं तो इसके लिए किसी अच्छे सर्विस सेंटर से जांच कराएं. इसके बाद कंपनी द्वारा कार की बैटरी को रिपेयर किया जाएगा. इसके लिए आपको अपने साथ वारंटी कार्ड और सर्विस रिकॉर्ड भी रखना होगा.

EV Car Battery Warranty में कौन सी चीजें कवर होती हैं और क्या नहीं? खराब होने पर कैसे और कहां कराएं चेंज - Photo Gallery
5/5

बैटरी वारंटी को कैसे रखें सुरक्षित?

बैटरी वारंटी को सुरक्षित रखने के लिए आपको हमेशा सही और कंपनी के चार्जर का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इसके साथ फास्ट चार्जिंग से बचें और समय-समय पर कार की सर्विसिंग भी कराते रहें. इससे आपकी ईवी कार की बैटरी सुरक्षित रहेगी.