CNG Kit: बाहर से लगवा रहे हैं CNG किट? आफ्टर मार्केट इंस्टॉल कराने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं आएगी कोई समस्या
CNG Kit Installation: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी कार में CNG लगवा रहे हैं. वहीं, कुछ लोग तो इलेक्ट्रिक कार पर भी शिफ्ट हो रहे हैं. कई लोग ऐसे हैं, जो पेट्रोल कार लेने के बाद सीएनजी को आफ्टर मार्केट लगवाते हैं. लेकिन, क्या बाहर से सीएजी लगवाना सुरक्षित होता है और यह कितना सही रहता है.
क्या बाहर से CNG किट लगवाना सही है?
अगर आप बाहर से सीएनजी किट लगवाते हैं तो ऐसा करना कोई गलत नहीं है. बाहर से CNG किट लगवाना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लेकिन, आपको किसी अधिकृत सेंटर से ही सीएनजी किट लगवानी चाहिए. सही इंस्टॉलेशन कराने से कार को कोई नुकसान नहीं होता है.
CNG किट के क्वालिटी चेक करें
अगर आप अपनी कार में CNG किट बाहर से लगवाते हैं तो ऐसे में उसकी क्वालिटी पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. मार्केट में वेंचुरी किट और सीक्वेंशियल किट आती हैं, इसलिए आपको यह देखना होगा कि किसकी क्वालिटी सही है और आपकी कार के लिए कौन सी किट सही रहेगी.
रोजाना करें चेक
अगर आप अपनी कार में सीएनजी किट लगवाना चाहते हैं तो ऐसे में किट लग जाने के बाद आपको नियमिततौर पर उसकी जांच करनी चाहिए. ताकि यह पता लगता रहे कि किट में किसी तरह की समस्या तो नहीं है.
CNG किट लगवाने के फायदे
कार में CNG किट लगवाना कई तरीकों से फायदेमंद हो सकती है. CNG किट को लगवाने से कम प्रदूषण होता है साथ ही माइलेज भी अच्छी मिलती है. वहीं, रोजाना ड्राइव करने वालों के लिए यह विकल्प काफी किफायती हो सकता है.
किन गलतियों से बचें?
सीएनजी किट लगवाते समय आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए. ऐसे में केवल कम कीमत देखकर किट न लगवाएं साथ ही बिना प्रमाणित इंस्टॉलर से फिटिंग न कराएं और अपनी कार की RC अपडेट कराने में लापरवाही न करें.