• Home>
  • Gallery»
  • पहले ऐश्वर्या से की शादी, फिर अनुष्का से जुड़ा नाम, मल्लिका के साथ कर रहे मस्ती; अब किसके साथ दूसरी बार घर बसाएंगे तेज प्रताप यादव?

पहले ऐश्वर्या से की शादी, फिर अनुष्का से जुड़ा नाम, मल्लिका के साथ कर रहे मस्ती; अब किसके साथ दूसरी बार घर बसाएंगे तेज प्रताप यादव?

Tej Pratap Yadav Second Marriage: जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही ‘भोजपुरी बवाल’ शो में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. राजनीति की दुनिया में धूम मचाने के बाद अब वे शोबिज की दुनिया में लगातार चर्चा में हैं.


By: Sohail Rahman | Published: August 31, 2026 1:56:41 PM IST

शो में शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी - Photo Gallery
1/7

शो में शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

शो में तेज प्रताप यादव को अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान उन्होंने अपनी दूसरी शादी और भविष्य की जीवनसाथी को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

तेज प्रताप ने क्या कहा? - Photo Gallery
2/7

तेज प्रताप ने क्या कहा?

भोजपुरी बवाल शो में तेज प्रताप यादव से जब पूछा गया कि क्या आप इतने बड़े बंगले में अकेले रहना चाहते हैं तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि कौन कहता है कि मैं अकेला हूं? यहां बहुत सारे लोग हैं.

तलाक की प्रक्रिया चल रही है - Photo Gallery
3/7

तलाक की प्रक्रिया चल रही है

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मेरे तलाक की प्रक्रिया चल रही है, आप जानते ही हैं. एक बार तलाक फाइनल हो जाए तो वह आ जाएंगी. इसमें बड़ी बात क्या है?

कौन होगी पार्टनर? - Photo Gallery
4/7

कौन होगी पार्टनर?

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टनर कौन हो सकती हैं तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं टीवी चैनल पर इस बारे में क्या कह सकता हूं. यह एक निजी मामला है. मैं इसका खुलासा क्यों करूं?

तेज प्रताप यादव की जिंदगी में कौन खास है? - Photo Gallery
5/7

तेज प्रताप यादव की जिंदगी में कौन खास है?

तेजू भैया ने इशारा किया कि उनकी जिंदगी में कोई खास है, हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया कि उनकी भविष्य की पार्टनर कौन हैं. फिर भी उनके बयानों से प्रशंसक उत्साहित हैं और उन्हें दूसरी बार दूल्हा बनते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी शादी - Photo Gallery
6/7

2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी शादी

तेज प्रताप यादव की 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ धूमधाम से हुई थी. हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों के बाद उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगी थीं और फिलहाल कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया चल रही है.

अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें हुईं थीं वायरल - Photo Gallery
7/7

अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें हुईं थीं वायरल

तलाक की प्रक्रिया के बीच अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप की तस्वीरें वायरल हो गईं, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया. इन तस्वीरों से मचे हंगामे के बाद उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया. तेज प्रताप अब अपने परिवार से दूर अकेले रहते हैं.