• Home>
  • Gallery»
  • गौतम गंभीर का कटा पत्ता! नए हेड कोच के साथ जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, कप्तान भी नहीं हैं साथ

गौतम गंभीर का कटा पत्ता! नए हेड कोच के साथ जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, कप्तान भी नहीं हैं साथ

Team India Tour Zimbabwe: भारतीय टीम 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो गई है. BCCI ने अपने एक्स हैंडल पर खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी. हैरानी की बात यह है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर इस टीम के साथ नहीं गए. दरअसल, गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे पर गए हैं. ऐसे में BCCI ने भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण को सौंपी है.


By: Ankush Upadhayay | Published: July 19, 2026 3:55:39 PM IST

जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण. - Photo Gallery
1/7

कौन संभालेगा गंभीर की जिम्मेदारी?

जिम्बाब्वे दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है. वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में भारत की युवा टीम जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गई है. बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण बीसीसीआई ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड भी हैं.

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर. - Photo Gallery
2/7

कौन संभालेगा कप्तानी?

जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालते दिखाई देंगे. हालांकि अभी वह जिम्बाब्वे के लिए रवाना नहीं हुए हैं, क्योंकि वह इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज खेल रहे हैं. इसके बाद वह जिम्बाब्वे में जाकर टीम से जुड़ेंगे. उनके अलावा प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, शिवम दुबे और ईशान किशन भी टीम इंडिया से जुड़ेंगे.

भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी. - Photo Gallery
3/7

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

इस सीरीज में इंग्लैंड दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी होंगी. 15 साल का यह बल्लेबाज अभी तक इंटरनेशनल में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है. वैभव ने इंग्लैंड में 3 मैचों में 14, 13 और 15 रन ही बनाए थे.

भारतीय गेंदबाज अशोक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह. - Photo Gallery
4/7

नए खिलाड़ियों को भी मौका

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. IPL स्टार अशोक शर्मा, यश ठाकुर, प्रभसिमरन सिंह को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है. इसके अलावा मयंक यादव और रिंकू सिंह की वापसी हुई है.

टीम इंडिया फिर से टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बनी. - Photo Gallery
5/7

जिम्बाब्वे में वापसी की तैयारी

भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में हार के सिलसिले को तोड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 मुकाबलों में हार मिली है. भारत को पहले आयरलैंड में 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड में भी 0-4 से व्हाइटवॉश झेलनी पड़ी.

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का शेड्यूल. - Photo Gallery
6/7

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का शेड्यूल

इस सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 25 जुलाई को होगा, जबकि 26 जुलाई को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. ये सभी मुकाबले हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे, जो भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की स्क्वाड. - Photo Gallery
7/7

टीम इंडिया की स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह.