• Home>
  • Gallery»
  • गौतम गंभीर ‘युग’ के 7 बड़े ‘जख्म’! आयरलैंड से गंवाई सीरीज, घर में बने कई शर्मनाक रिकॉर्ड

गौतम गंभीर ‘युग’ के 7 बड़े ‘जख्म’! आयरलैंड से गंवाई सीरीज, घर में बने कई शर्मनाक रिकॉर्ड

Gautam Gambhir Era: साल 2024 में गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया गया था. उसके बाद साल 2025 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती और फिर साल 2026 में तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप भी उठाया. गंभीर के कार्यकाल में भारत ने अभी तक 2 आईसीसी ट्रॉफी जीती है. हालांकि गंभीर के ही राज में भारत ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाए हैं. देखिए पूरी लिस्ट…


By: Ankush Upadhayay | Published: June 30, 2026 2:54:43 PM IST

आयरलैंड से टी20 सीरीज में मिली हार. - Photo Gallery
1/7

आयरलैंड से पहली सीरीज हार

हाल ही में भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी है. यह इतिहास में पहली बार हुआ, जब आयरलैंड ने भारत को किसी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हराया है. इससे पहले भारत ने कभी आयरलैंड के खिलाफ कोई सीरीज नहीं गंवाई थी.

भारत ने न्यूजीलैंड से घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाई. - Photo Gallery
2/7

न्यूजीलैंड से घरेलू टेस्ट में 36 साल बाद हार

साल 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत में आकर टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था. यह पहली बार थी जब न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को उसके घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप किया था. इतना ही नहीं, इस सीरीज में भारत को 36 साल बाद टेस्ट मैच में अपने घरेलू मैदान पर कीवी टीम से हार मिली थी.

भारत को साउथ अफ्रीका से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा. - Photo Gallery
3/7

SA से 25 साल बाद हारी सीरीज

गौतम गंभीर के ही कार्यकाल में पिछले साल साउथ अफ्रीका ने भारत को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था. यह 25 सालों बाद हुआ था, जब भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर कई टेस्ट सीरीज गंवाई थी.

भारत ने 10 साल बाद गंवाई BGT. - Photo Gallery
4/7

10 साल बाद BGT में हार

साल 2025 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले भारत ने लगातार 10 साल तक इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था, लेकिन गंभीर के राज में यह सिलसिला भी टूट गया. गंभीर के कार्यकाल में ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को BGT में हराकर 10 साल बाद ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

श्रीलंका से वनडे सीरीज में करारी हार. - Photo Gallery
5/7

श्रीलंका से वनडे सीरीज गंवाई

साल 2024 में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी, जहां पर उसे वनडे सीरीज में 0-2 से हार मिली थी. यह 27 साल में पहली बार हुआ था, जब भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कोई बाइलेटरल वनडे सीरीज गंवाई थी. इतना ही नहीं, इस सीरीज में भारत ने सभी 30 विकेट गंवाए थे, जो एक बेहद शर्म की बात है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पहली बार गंवाई वनडे सीरीज. - Photo Gallery
6/7

न्यूजीलैंड ने पहली बार घर पर गंवाई वनडे सीरीज

साल 2026 में न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया. यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार था, जब कीवी टीम ने भारत को उसके ही घर में बाइलेटरल वनडे सीरीज में हराया था.

45 साल के बाद एक कैलेंडर ईयर में नहीं जीता कोई वनडे मैच. - Photo Gallery
7/7

45 साल बाद वनडे में नहीं खुला खाता

साल 2024 में 45 साल बाद ऐसा हुआ था, जब एक कैलेंडर ईयर में भारत को एक भी वनडे मैच में जीत नहीं मिली. यह अनचाहा रिकॉर्ड भी गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया के नाम जुड़ा.