• Home>
  • Gallery»
  • ‘पद्मावत’ के जौहर वाले सीन से पहले, भारतीय सेना का भी अपमान कर चुकी हैं स्वरा भास्कर, जानिए उनके 5 विवाद

‘पद्मावत’ के जौहर वाले सीन से पहले, भारतीय सेना का भी अपमान कर चुकी हैं स्वरा भास्कर, जानिए उनके 5 विवाद

Swara Bhasker Controversial Statements: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं. इस बार उन्होंने पद्मावत फिल्म में दिखाए गए जौहर सीन को लेकर कहा कि उन्होंने कायरतापूर्ण कार्य किया. इसे लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा पहली बार ही नहीं, स्वरा भास्कर ने इससे पहले भी कई विवादित बयान दिए हैं. चलिए जानते हैं उनके कुछ कंट्रोवर्सियल टिप्पणियों के बारे में. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: September 2, 2026 5:20:21 PM IST

Swara Bhasker padmavat controversy - Photo Gallery
1/5

जौहर वाले सीन पर जताई थी आपत्ति

स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ के जौहर वाले सीन को लेकर आपत्ति जताई थी. एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि फिल्म का क्लाइमैक्स रेप सर्वाइवर्स के लिए गलत संदेश दे सकता है. उनके मुताबिक, इस तरह के चित्रण से यह धारणा बन सकती है कि एक महिला की इज्जत उसकी जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण है. उन्होंने सीन को ‘प्रॉब्लमेटिक’ बताते हुए सवाल उठाया था कि क्या रेप पीड़िताओं को यही संदेश दिया जाना चाहिए कि वे जीने के लायक नहीं हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने बोला कि जौहर करने वाली महिलाएं कायर थीं. हालांकि, अभिनेत्री ने सफाई दी कि उन्होंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा था.

Swara Bhasker - Photo Gallery
2/5

हिजाब विवाद पर द्रोपदी को लेकर किया था कमेंट

साल 2022 में ईरान हिजाब विवाद खूब चर्चा में आया था. इसी दौरान स्वरा भास्कर ने हिजाब को लेकर मुस्लिम महिलाओं के अपमान की तुलना द्रौपदी के चीरहरण से करने पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए थे. इसलिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे शक्तिशाली, कानून बनाने वाले लोग देखते रहे..'. इस बयान ने राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी थी.

Swara Bhasker - Photo Gallery
3/5

पाकिस्तान की तारीफ करने पर हुई थीं ट्रोल

एक पैनल चर्चा में स्वरा भास्कर ने पाकिस्तान की मेहमाननवाजी और वहां के लोगों की तारीफ की थी. उन्होंने भारतीय मीडिया पर पाकिस्तान की नकारात्मक छवि पेश करने का आरोप भी लगाया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था.

Swara Bhasker - Photo Gallery
4/5

भारतीय सेना का किया था अपमान

2018 में स्वरा भास्कर ने भारतीय सेना को लेकर कई ट्वीट किए थे, जिनमें उन्होंने सेना के कुछ जवानों की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे. उन्होंने मेजर लीतुल गोगोई से जुड़े एक मामले पर सेना की आलोचना करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था.

Swara Bhasker - Photo Gallery
5/5

कश्मीर फाइल्स को लेकर की थी टिप्पणी

स्वरा भास्कर ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रोपेगैंडा बताया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म समाज में नफरत फैलाने का काम करती है. उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था.