• Home>
  • Gallery»
  • Suryakumar Yadav Wife: कौन हैं सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी, कैसे हुई दोनों के प्यार की शुरुआत?

Suryakumar Yadav Wife: कौन हैं सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी, कैसे हुई दोनों के प्यार की शुरुआत?

Suryakumar Yadav Love Story | Suryakumar Yadav Wife: भारतीय क्रिकेट के स्टार सूर्यकुमार यादव और डांसर देविशा शेट्टी की लव स्टोरी बेहद रोमांटिक है. कॉलेज की मुलाकात से शुरू होकर शादी तक का सफर दोनों के लिए खास रहा. आइए जानते हैं उनके प्यार और जीवन की कहानी.


By: Sujeet Kumar | Last Updated: February 20, 2026 3:00:13 PM IST

devisha shetty - Photo Gallery
1/7

सुर्यकुमार यादव का परिचय

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ. उन्होंने 2010-11 में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ अपना पहला फर्स्ट-क्लास मैच खेला और बाद में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेलना शुरू किया.

devisha shetty - Photo Gallery
2/7

कौन है देविषा शेट्टी ?

देविषा शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1993 को मुंबई में हुआ. उन्होंने बंबई स्कॉटिश स्कूल और आर. ए. पोदार कॉलेज से पढ़ाई की. डांस उनके जीवन का बड़ा हिस्सा रहा और वो पेशेवर डांसर व कोच बनीं.

devisha shetty - Photo Gallery
3/7

पहली मुलाकात

दोनों की मुलाकात कॉलेज में आर. ए. पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हुई. पढ़ाई के दौरान दोस्ती हुई और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई.

devisha shetty - Photo Gallery
4/7

रिलेशनशिप की शुरुआत

कॉलेज के दिनों में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. प्यार को औपचारिक रूप देने के लिए मई 2016 में दोनों की सगाई हुई.

devisha shetty - Photo Gallery
5/7

शादी का जश्न

जुलाई 2016 में दोनों ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी की. देविषा कान्जीवरम साड़ी में खूबसूरत दिखीं और सुर्यकुमार पारंपरिक लुंगी-शर्ट में बहुत डैपर लगे.

devisha shetty - Photo Gallery
6/7

सोशल मीडिया पर प्यार

शादी के बाद भी दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं. इनके पोस्ट्स से उनकी खुशहाल जिंदगी की झलक मिलती है.

devisha shetty - Photo Gallery
7/7

शादी के दस साल और आगे

लगभग दस साल से शादीशुदा ये जोड़ा आज भी उतना ही प्यार करता है. क्रिकेट और डांस का ये मिलन हर किसी के लिए प्रेरणादायक है.