डिंपल कपाड़िया से लेकर अमृता सिंह तक, इन एक्ट्रेसेस के प्यार में पागल थे सनी देओल; देखें लिस्ट
Sunny Deol Affairs: सनी देओल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हैं. अभिनेता ने पूजा देओल से 1984 में शादी की थी. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर ने अपने जीवन में कई एक्ट्रेसेस को डेट किया है. बताया जाता है कुछ के प्यार में तो वो बहुत दीवाने थे. देखें इस लिस्ट में किन एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है.
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. इस लिस्ट में 'आग का गोला', 'अर्जुन', 'गुनाह' जैसी फिल्में शामिल हैं. बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों को प्यार हो गया था. लेकिन बाद में राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली. और दोनों की प्रेम कहानी का अंत हुआ.
सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि
सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री की पहली मुलाकात 1987 में आई फिल्म 'डकैत' की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों ने कई हिट फिल्में दीं. फिल्म 'दामिनी' के दौरान उनके अफेयर की खबरें वायरल हुईं. हालांकि, बाद में खबर आई कि दोनों अब साथ नहीं हैं.
सनी देओल और अमृता सिंह
अमृता सिंह और सनी देओल ने फिल्म 'बेताब' में साथ काम किया था. यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. बताया जाता है कि इसी फिल्म के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. हालांकि, अमृता और सनी देओल शादी करना चाहते थे, लेकिन अमृता की मां को यह शादी मंजूर नहीं थी. जब अमृता को सनी की शादी की खबर मिली, तो उन्होंने सनी से रिश्ता तोड़ लिया.
सनी देओल और रवीना टंडन
सनी देओल और रवीना टंडन की जोड़ी की भी खूब चर्चा हुई थी. कहा जाता है कि फिल्म 'जिद्दी' और 'शत्रिया' की शूटिंग के दौरान रवीना और सनी देओल के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं. और दोनों को प्यार हो गया था. लेकिन, उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला सका था.
सनी देओल और पूजा देओल की शादी
सनी देओल ने तमाम अफेयर्स को पीछे छोड़ते हुए साल 1984 में पूजा देओल के साथ निजी समारोह में शादी की थी. पूजा, जिन्हें लिंडा के नाम से भी जाना जाता है. वह ब्रिटेन में पली-बढ़ी हैं और उनका परिवार ब्रिटिश शाही परिवार से जुड़ा माना जाता है. शादी के बाद भी उन्होंने खुद को लाइमलाइट और मीडिया की नजरों से हमेशा दूर रखा.