मैं अपना अनशन जारी रखूंगा… 23वें दिन भी अड़े रहे सोनम वांगचुक; भूख हड़ताल खत्म न करने की बताई बड़ी वजह
Sonam Wangchuk Hunger Strike: देश में शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और परीक्षा पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन लागातर चर्चा में बना हुआ है. सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 23वें दिन भी पीछे हटने से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि वह अपना अनशन जारी रखेगें जब तक छात्र नेताओं को संसद में अपनी बात रखने या अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा.
जारी रखेंगे सोनम वांगचुक भूख हड़ताल
सोनम वांगचुक ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखेंगे, जो 23वें दिन भी जारी है. उन्होंने कहा कि वह प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स के शांतिपूर्ण व्यवहार से बहुत प्रभावित हुए हैं. यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और छात्रों की आवाज उठाने के लिए है.
सोनम वांगचुक ने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की जमकर सराहना की
सोनम वांगचुक ने अपने हाथ से लिखे संदेश में आंदोलन में शामिल छात्रों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि उकसावे के बावजूद युवाओं ने जिस धैर्य और शांति का परिचय दिया, वह बेहद प्रेरणादायक है.
सरकार के सामने रखी थी CJP ने 3 शर्त
वांगचुक ने कहा कि उनका अनशन तभी खत्म होगा, जब छात्र प्रतिनिधियों को संसद भवन में सांसदों से मिलने या अस्पताल में उनसे मुलाकात की अनुमति दी जाएगी. उन्होंने सरकार और पुलिस से शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील भी की.
सोनम वांगचुक ने शिक्षा मंत्री की जवाबदेही की मांग की
सोनम वांगचुक ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों, खासकर परीक्षा पेपर लीक जैसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी.
चलो संसद मार्च में उमड़ी छात्रों की भीड़
सोमवार को हजारों छात्र और समर्थक चलो संसद मार्च में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा पेपर लीक के मामलों में कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई.
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच मुलाकात
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच मुलाकात की और कहा कि सरकार ने उनकी लिखित मांगें प्राप्त कर ली हैं. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील भी की.