Silver Price Today: फिर बढ़े चांदी के दाम, बाजार में हलचल तेज; जानें आज का सिल्वर रेट
Silver Price Today | Silver Rate Today | Aaj Ka Chandi Ka Dam: आज शुक्रवार 20 फरवरी को चांदी के भाव में तेजी आई है. बुलियन मार्केट में चांदी का रेट 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा है. 20 फरवरी को इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.13 प्रतिशत बढ़कर 78.51 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है. यह बढ़त वैश्विक घटनाक्रम और अमेरिकी फेडकल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर संकेतों के कारण आई. एमसीएक्स पर चांदी 2,41,400 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ.
चांदी के भाव में तेजी
20 फरवरी को चांदी के भाव में तेजी रही. बाजार की नजर अब फेड की जनवरी बैठक के मिनट्स पर है. इससे यह पता लगता है कि आगे की ब्याज दरों का रुख क्या होगा. ब्याज दरों का फैसला सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करता है.
ऑगमेंट बुलियन की रिपोर्ट
ऑगमेंट बुलियन की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों भू-राजनीतिक तनाव कुछ हद तक स्थिर हैं. इससे सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की मांग थोड़ी कम हुई है. हाल ही में तेजी के बाद कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली भी की है.
अमेरिकी डॉलर हुआ मजबूत
इस दौरान अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है. जनवरी में महंगाई के नरम आंकड़ों से दर कटौती की उम्मीद बढ़ गई थी. लेकिन, मजबूत रोजगार आंकड़े और स्थिर आर्थिक वृद्धि ने तत्काल दर में कटौती की संभावना कम कर दी है. इससे डॉलर को सहारा मिला और सोना-चांदी पर दबाव भी बढ़ा. अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता जैसे घटनाक्रम सोने को सपोर्ट दे रहे हैं. लेकिन फिलहाल तो मुद्रा बाजार में चाल का ज्यादा असर नजर आ रहा है.
कितनी बढ़ी चांदी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चांदी 70 से 90 डॉलर के दायरे में रह सकी है. साथ ही कीमत अगर 70 डॉलर से नीचे जाती है, तो य 64 डॉलर तक गिरने की संभावना है. एक्सपर्ट ने सलाह दी कि गिरावट में खरीदें और तेजी से मुनाफा लें.
किस राज्य में कितना दाम?
दिल्ली- 2,70,100
मुंबई - 2,70,100
अहमदाबाद - 2,70,100
चेन्नई - 2,70,100
कोलकाता - 2,70,100
हैदराबाद - 2,70,100
जयपुर - 2,70,100
चांदी में हुई बढ़त
20 फरवरी 2026 को सोने में साफ तौर पर सुधार हुआ और चांदी में बढ़त हुई, जिसे मोलभाव, सेफ़-हेवन इंटरेस्ट और टेक्निकल फ़ैक्टर्स का सपोर्ट मिला. दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों में कीमतें एक ऐसे मार्केट को दिखाती हैं जो हाल के एक्सट्रीम से ऊपर है लेकिन अभी भी वोलैटिलिटी से बना हुआ है, और आने वाले ग्लोबल डेटा से अगले ट्रेंड का पता चलने की संभावना है.