• Home>
  • Gallery»
  • प्यार के चक्कर में मां से पड़ी थी मार, अब टीवी की सबसे बड़ी स्टार्स में गिनी जाती हैं शिवांगी जोशी, देखें तस्वीरें

प्यार के चक्कर में मां से पड़ी थी मार, अब टीवी की सबसे बड़ी स्टार्स में गिनी जाती हैं शिवांगी जोशी, देखें तस्वीरें

Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी टीवी की दुनिया की जानी पहचानी अभिनेत्री हैं. वह भारतीय टेलीविजन की अग्रणी और सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्हें टीवी शो ‘ ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान मिली. इसने उन्हें घर-घर में प्रसिद्ध कर दिया था. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: May 18, 2026 6:02:23 PM IST

shivangi joshi - Photo Gallery
1/7

28वां जन्मदिन मना रही हैं शिवांगी

शिवांगी जोशी का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में 18 मई 1998 को हुआ था. आज सोमवार को एक्ट्रेस अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अभिनेत्री ने देहरादून में स्कूली शिक्षा प्राप्त की और कला के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री हासिल की. वह एक डांसर भी है.

shivangi joshi - Photo Gallery
2/7

छोटा सा रोल निभाकर की एक्टिंग की शुरुआत

शिवांगी जोशी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी शो 'परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी' सीरियल से की थी. इसमें उन्होंने छोटा सा कैमियो किया था. हालांकि, साल 2013 में शिवांगी को लीड एक्ट्रेस बनने का मौका मिला. उन्हें पहली बार 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' में तृषा का किरदार निभाकर थोड़ी पहचान मिली.

shivangi joshi - Photo Gallery
3/7

इस सीरियल ने बनाया स्टार

साल 2016 में, उन्होंने स्टारप्लस के ' ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा सिंघानिया गोयनका का किरदार निभाना शुरू किया. नायरा के किरदार के लिए जोशी को कई पुरस्कार और नामांकन मिले, जिनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आईटीए पुरस्कार , मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए स्वर्ण पुरस्कार, लोकप्रिय पसंद के लिए आइकॉनिक स्वर्ण पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए कलाकार पुरस्कार शामिल हैं.

shivangi joshi - Photo Gallery
4/7

शॉर्ट फिल्म में भी किया काम

साल 2020 में, उन्होंने लघु फिल्म 'लव एक्स सोसाइटी' में गीतांजलि की भूमिका निभाई , जिसका प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में होना था. हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण , फिल्म का प्रीमियर नहीं हुआ और बाद में इसे एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ किया गया.

shivangi joshi - Photo Gallery
5/7

प्यार के लिए मिली थी मार

एक्ट्रेस ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें 17 साल की उम्र में पहली बार प्यार हुआ था. वह उस लड़के से मिलने के लिए ट्यूशन बंक करके गई थीं. यह बात उनकी मां को पता चल गई और उन्होंने एक्ट्रेस को मार लगाई थी. और खूब डांटा भी था.

shivangi joshi - Photo Gallery
6/7

अपने को एक्टर को डेट कर चुकी हैं शिवांगी

शिवांगी जोशी के अभी तक कई अफेयर्स रह चुके हैं. उनका नाम मोहसिन खान के साथ जुड़ा. आपको बता कि दोनों ही सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आए थे. बताया जाता है कि दोनों ने कुछ महीनों तक डेट किया था, फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया था. इसके अलावा वह कुशाल टंडन को भी डेट कर चुकी हैं.

शिवांगी जोशी - Photo Gallery
7/7

इन शोज में भी निभाई भूमिका

साल 2023 से 2025 तक उन्होंने 'बरसातें - मौसम प्यार का' में आराधना साहनी और 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में भाग्यश्री अय्यर सहित कई किरदार निभाए.